नई दिल्ली: कांग्रेस में नए अध्यक्ष पद के चुनाव (Congress President Election) को लेकर चिकचिक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पार्टी में अगले अध्यक्ष के चेहरे को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। राहुल गांधी ने दोबारा अध्यक्ष नहीं बनने के संकेत दिए हैं। इस बीच शशि थरूर समेत पांच सांसदों ने कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री को चिट्ठी लिखी है।
अभी पढ़ें – Jharkhand Politics: क्या हेमंत के मास्टर स्ट्रोक से कमजोर पड़ गया BJP का ऑपरेशन लोटस!
इन नेताओं ने अपनी चिट्ठी में अध्यक्ष पद के चुनाव की ‘पारदर्शिता और निष्पक्षता’ पर चिंता जताया है। मधुसूदन मिस्त्री को पत्र लिखने वाले सांसदों में मनीष तिवारी, शशि थरूर, कार्ति चिदंबरम, प्रद्युत बोरदोलोई और अब्दुल खलीक शामिल हैं। गौरतलब है कि इनमें से दो सांसद थरूर और तिवारी का संबंध कांग्रेस के ‘जी23’ समूह से है।
इन नेताओं ने अपने पत्र में अध्यक्ष के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्वाचक मंडल की सूची मतदान में हिस्सा लेने वाले मतदाताओं और संभावित उम्मीदवारों को देने की मांग की है। आपको बता दें कि शशि थरूर और मनीष तिवारी ने पहले भी इस सूची सार्वजनिक करने की मांग कर चुके हैं जिससे मिस्त्री ने साफ इनकार कर दिया था।
मनीष तिवारी ने कहा था कि वोटर सूची के बिना कांग्रेस अध्यक्ष पद के निष्पक्ष चुनाव कैसे होंगे? उन्होंने मांग की कि निष्पक्ष चुनाव के लिए पार्टी के वोटर का नाम-पता प्रकाशित किया जाना चाहिए।
गौतलब है कि ‘भारत जोड़ो’ यात्रा के दौरान पार्टी अध्यक्ष से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी कहा, ‘मैं अध्यक्ष बनूंगा या नहीं बनूंगा, चुनाव होने पर स्पष्ट हो जाएगा। तब तक इंतजार किजिए। अगर मैं चुनाव में खड़ा नहीं हुआ तो मुझसे पूछिएगा, मैं आपके सवाल का जवाब दूंगा। मैं अपना फैसला स्पष्ट रूप से कर चुका हूं कि मैं क्या करने का जा रहा हूं।’
अभी पढ़ें – Viral Video: अब महाराष्ट्र में कुत्ते का हमला, जोमैटी डिलीवरी ब्वॉय के प्राइवेट पार्ट पर काटा
आपको बता दें कि कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख आठ अक्तूबर होगी और अगर जरूरत पड़ी तो 17 अक्तूबर को चुनाव कराए जाएंगे। नतीजों की घोषणा 19 अक्टूबर को की जाएगी।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
मुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
23 mins agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
28 mins agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
7 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
7 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
8 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
10 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
11 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
13 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
13 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines