हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में अशोक गहलोत और शशि थरूर का नाम सबसे आगे

विज्ञापन
Ashok Gehlot, Shashi Tharoor

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव (Congress President Election) को लेकर पार्टी में गहमागहमी तेज है। कांग्रेस में अध्यक्ष पद का चुनाव आशोक गहलोत बनाम शशि थरूर होता दिखाई दे रहा है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक राजस्थान के मुख्यमंत्री आशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के साथ-साथ सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) भी कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे।

अभी पढ़ें – गांधीनगर में आज से दो दिवसीय राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन, पीएम मोदी करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

दरअसल पिछले दिनों कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक शशि थरूर ने सोनिया ने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव लड़ने की अनुमति मांगी थी, जिसे मंजूरी मिल गई है। सोनिया गांधी ने कहा- कोई भी चुनाव लड़ सकता है। शशि थरूर ने कहा कि वो आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत बना सकते हैं।

विज्ञापन

ऐसे में अगर थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करते हैं तो फिर चुनाव होना तय है। इस बीच खबरें आ रही है कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 26 से 28 सितंबर के बीच कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

पार्टी सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए गांधी परिवार से कोई नामांकन दाखिल नहीं करेगा। गौरतलब है कि राहुल गांधी पहले भी कई संकेत दे चुके हैं कि वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का प्रमुख नहीं बनने के अपने पुराने रुख पर कायम हैं। इस बीच सोमवार को एक बार फिर से राहुल गांधी को ही कांग्रेस का अध्यक्ष बनने की मांग उठी। राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर और बिहार की कांग्रेस इकाइयों ने प्रस्ताव पारित कर कहा कि राहुल गांधी को एक बार फिर से पार्टी की कमान संभालनी चाहिए।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – Qutub Minar Controversy: कुतुबमीनार पर मालिकाना हक के मामले में आज साकेत कोर्ट सुनाएगा फैसला

आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 22 सितंबर को नॉटिफिकेशन जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है। एक से ज्यादा उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 19 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola