अंग्रेजी बोलने और सीखने को लेकर चल रहे विवाद के बीच राहुल गांधी ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे कहते हैं कि अंग्रेजी कोई जंजीर नहीं, बल्कि जंजीरों को तोड़ने का हथियार है। उन्होंने BJP और RSS पर आरोप लगाया कि वे नहीं चाहते कि भारत का गरीब बच्चा अंग्रेजी सीखे, क्योंकि वे नहीं चाहते कि लोग सवाल पूछें, बराबरी करें और आगे बढ़ें।
बीजेपी-आरएसएस पर बोला हमला
वीडियो में राहुल गांधी कहते हैं, “मोहन भागवत रोज कहते हैं कि अंग्रेजी नहीं बोलनी चाहिए, लेकिन जब बीजेपी और संघ से जुड़े नेताओं के बच्चों को देखो, तो वे सब इंग्लैंड जाकर पढ़ाई कर रहे हैं। ये हो क्या रहा है?”
उन्होंने कहा, “अगर आप अंग्रेजी सीख गए, तो आप कहीं भी घुस जाओगे। अमेरिका, जापान या किसी भी देश में जाकर काम कर सकते हो। ये लोग कहते हैं कि अंग्रेजी नहीं पढ़नी चाहिए, लेकिन क्यों नहीं? क्योंकि वे नहीं चाहते कि आप बड़ी जगह पहुंचो, करोड़ों की नौकरी करो। वे चाहते हैं कि नौकरियां सिर्फ उनके पास रहें, उनके बच्चे अंग्रेजी स्कूलों में पढ़ें और आपके लिए दरवाजे बंद रहें।”
राहुल गांधी ने आगे कहा, “अंग्रेजी आपका सबसे बड़ा हथियार है क्योंकि यह आपको कहीं भी पहुंचा सकती है।” उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “अंग्रेजी बांध नहीं, पुल है। अंग्रेजी शर्म नहीं, शक्ति है। अंग्रेजी जंजीर नहीं, जंजीरें तोड़ने का औजार है।”
यह भी पढ़ें : ट्रोलर्स पर पलटवार करने वालीं सृष्टि रघुवंशी कौन हैं? सोनम से क्या रिश्ता, रोते-रोते बनाया नया वीडियो
उन्होंने यह भी लिखा, “BJP-RSS नहीं चाहते कि भारत का गरीब बच्चा अंग्रेजी सीखे क्योंकि वे नहीं चाहते कि आप सवाल पूछें, आगे बढ़ें और बराबरी करें। आज की दुनिया में, अंग्रेजी उतनी ही जरूरी है जितनी आपकी मातृभाषा, क्योंकि यही आपको रोजगार दिलाएगी और आत्मविश्वास बढ़ाएगी। भारत की हर भाषा में आत्मा, संस्कृति और ज्ञान है। हमें उन्हें संजोना है, और साथ ही हर बच्चे को अंग्रेजी सिखानी है। यही रास्ता है एक ऐसे भारत का, जो दुनिया से मुकाबला कर सके और हर बच्चे को बराबरी का मौका दे।”
संबंधित खबरें
6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति, तमिलनाडु के राज्यपाल बने राजेंद्र आर्लेकर
6 mins agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
11 mins agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
30 mins agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
34 mins agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
1 hr agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
2 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
2 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
3 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज, कल हो सकती है सुनवाई
4 hrs ago'हमारे मुंह में अपने शब्द न डालें, फॉर्म-6 पर SC ने ECI को दी चेतावनी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines