बिहार में चल रहे SIR के मुद्दे पर जमकर राजनीति हो रही है। शुक्रवार को संसद भवन में जमकर हंगामा हुआ है। सदन की कार्यवाई स्थगति कर दी है। इसके बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया है। गांधी का कहना है कि चुनाव आयोग वोटों की चोरी कर रहा है। हमारे पास इसके सबूत हैं और जिस दिन ये सबूत लेकर हम सामने आएंगे तो चुनाव आयोग दिखाई नहीं देगा। राहुल गांधी ने हमें जांच की और जांच में जो सामने आया वो परमाणु बम की तरफ है।
संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी में कहा कि हमने कहा है कि वोटों की चोरी हो रही है और अब हमारे पास खुला और पक्का सबूत है कि चुनाव आयोग वोटों की चोरी में शामिल है। मैं इसे हल्के में नहीं कह रहा, मैं इसे सौ प्रतिशत सबूत के साथ कह रहा हूं।
‘चुनाव आयोग भाजपा के लिए चुरा रहा वोट’
उन्होंने कहा कि जैसे ही हम इन सबूतों को सार्वजनिक करेंगे तो पूरे देश को पता चल जाएगा कि चुनाव आयोग भाजपा के लिए वोट चुराने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि हमें मध्य प्रदेश चुनाव, लोकसभा चुनाव में संदेह था, महाराष्ट्र चुनाव के दौरान हमारा संदेह और बढ़ गया। हमने छह महीने तक अपनी जांच की और जो हमें मिला वह एक परमाणु बम है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि जब यह परमाणु बम फटेगा तो चुनाव आयोग देश में दिखाई नहीं देगा। जो भी चुनाव आयोग में यह कर रहा है, ऊपर से नीचे तक… हम उन्हें नहीं छोड़ेंगे क्योंकि वे भारत के खिलाफ काम कर रहे हैं। यह देशद्रोह है और उससे कम कुछ नहीं।
यह भी पढ़ें : Bihar Election 2025: मतदाता सूची हुई जारी, वेबसाइट पर ऐसे देखें अपना नाम
बिहार में SIR प्रक्रिया पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि यह असंवेदनशील है कि वे गरीबों से दस्तावेज मांग रहे हैं ताकि उनके नाम मतदाता सूची में आ सकें। विशेष रूप से बुजुर्गों को अपने पुराने दस्तावेज खोजने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोग इस प्रक्रिया में रिश्वत भी ले रहे हैं, जब हम इस मुद्दे को उठाने की कोशिश करते हैं तो हमें अस्पष्ट कारण बताए जाते हैं कि सरकार इस पर चर्चा की अनुमति क्यों नहीं दे सकती? भारत ब्लॉक पार्टियों ने उन सभी लोगों की ओर से अध्यक्ष को एक संयुक्त पत्र सौंपा है, जिन्हें SIR में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
संबंधित खबरें
सऊदी अरब के लिए एअर इंडिया की उड़ानें भी रद्द, रिफंड के लिए हेल्पलाइन जारी
8 mins ago'विरोध प्रदर्शन दबाए तो कहीं...', सोनम वांगचुक की केंद्र सरकार को चेतावनी
27 mins agoLIVE: : वाराणसी के नमो घाट जाएंगी PM मोदी, एयर शो में होंगे शामिल
36 mins ago'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
8 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
9 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
10 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
10 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
11 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
12 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines