'मैं RAW...', पत्नी के ISI एजेंट होने के आरोप पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई का BJP को करारा जवाब

Gaurav Gogoi Vs Himanta Biswa Sarma : असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के बीच जुबानी जंग जारी है। कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर मेरी पत्नी आईएसआई एजेंट हैं तो मैं रॉ एजेंट हैं।

Gaurav Gogoi Vs Himanta Biswa Sarma

Gaurav Gogoi Vs Himanta Biswa Sarma

Gaurav Gogoi Vs Himanta Biswa Sarma : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी पर पाकिस्तान और आईएसआई एजेंट होने के आरोप लगाए हैं। इसे लेकर कांग्रेस सांसद ने बीजेपी को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि अगर मेरी पत्नी आईएसएसआई एजेंट है तो मैं RAW एजेंट हूं। गौरव गोगोई ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर पलटवार किया है।

विज्ञापन

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस नेता गौरव गोगोई की पत्नी पर पाकिस्तान और आईएसआई से संबंध होने का आरोप लगाया। इस पर लोकसभा में विपक्ष के उपनेता गौरव गोगोई ने इस आरोप को हास्यास्पद और मनोरंजक बताकर खारिज कर दिया। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी ऐसे निराधार आरोप इसलिए लगा रही है, क्योंकि उनके पास उठाने के लिए कोई मुद्दा नहीं है।

विज्ञापन

विज्ञापन

मैं रॉ एजेंट हूं : गौरव गोगोई

गौरव गोगोई ने आरोप लगाया कि पिछले साल लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने उनके और उनके परिवार के खिलाफ इसी तरह का दुष्प्रचार अभियान चलाया था और जवाब में लोगों ने उन्हें जोरहाट संसदीय क्षेत्र से चुना। उन्होंने आगे कहा कि अगर मेरी पत्नी पाकिस्तान की आईएसआई एजेंट हैं तो मैं भी भारत की रॉ एजेंसी का एजेंट हूं।

विज्ञापन

बीजेपी के आरोपों से कोई फर्क नहीं पड़ता : कांग्रेस सांसद

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी द्वारा लगाए गए आरोपों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है, क्योंकि जिस परिवार पर पहले से कई आरोप लगे हैं, वो अब उनपर आरोप लगा रहे हैं। आपको बता दें कि सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने गौरव गोगोई और उनकी ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न पर टिप्पणी की।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ