पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस को उनके पुराने सहयोगी ने ही ‘मुस्लिम लीग’ कहा है. वजह बताई है कि इन पांच राज्यों में हुए चुनाव में कांग्रेस के जितने भी उम्मीदवार जीते हैं, उनमें ज्यादात्तर मुस्लिम हैं. यह आरोप असम में AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने लगाया है. इनके अलावा भाजपा के कई समर्थकों ने भी यह बयान दिया है. हालांकि, कांग्रेस ने इसे ‘दुष्प्रचार’ कहा है.
आखिर क्यों उठे ये सवाल
असम और पश्चिम बंगाल के नतीजों ने इस धारणा को सबसे ज्यादा हवा दी है. कांग्रेस इन राज्यों में जहां भी जीती है, वहां लगभग सभी चेहरे अल्पसंख्यक समुदाय के हैं. आंकड़ों की बात करें कांग्रेस ने असम की 126 में से 99 सीटों पर चुनाव लड़ा और केवल 19 पर जीत हासिल की. इन 19 विजेताओं में से 18 मुस्लिम उम्मीदवार हैं. वहीं, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 292 सीटों पर किस्मत आजमाई लेकिन उसे सिर्फ 2 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा. ये दोनों ही सीटें मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीती हैं. बंगाल में कांग्रेस ने TMC के 47 से भी ज्यादा 63 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया था.
यह भी पढ़ें : पुराने ‘दोस्त’ भी कांग्रेस को क्यों कह रहे ‘मुस्लिम लीग’? जानिए क्यों ‘जी का जंजाल’ बने ये चुनावी आंकड़े
तमिलनाडु में क्या रहा?
तमिलनाडु में कांग्रेस ने DMK के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था. उसने पांच सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए थे. उसने दो सीटें जीतीं, जिनमें से एक उम्मीदवार मुस्लिम है.
केरल में कांग्रेस का प्रदर्शन
केरल में जहां कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF गठबंधन को बहुमत मिला है. UDF की 102 सीटों में से 22 सीटें ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ (IUML) की हैं. केरल की नई विधानसभा में कुल 35 मुस्लिम विधायक होंगे, जिनमें से 30 अकेले UDF गठबंधन से हैं. इनमें से 22 IUML से हैं. कांग्रेस के 63 MLA में से आठ मुस्लिम हैं.
यह भी पढ़ें : कांग्रेस की रणनीति ने कैसे ध्वस्त किया लेफ्ट का आखिरी किला, जानिए- केरल में कैसे बह गई वामपंथ की ‘लाल लहर’
पूरे देश में कांग्रेस के कितने MLA मुस्लिम?
इन सवालों के उठने के बाद कांग्रेस ने अपने विधायकों के धर्म को लेकर एक आंकड़ा जारी किया है. साथ ही कांग्रेस ने भाजपा पर दुष्प्रचार करने तथा वोटों को धार्मिक रंग में रंगने का आरोप लगाया. कांग्रेस अपने विधायकों का आंकड़ा बताते हुए कहा कि देश में उसके 664 विधायक हैं, जिनमें करीब 78 फीसदी हिंदू और 12 फीसदी मुस्लिम हैं.
कांग्रेस ने बताया कि उनके पूरे देश के 664 विधायकों में से 520 हिंदू धर्म, 80 इस्लाम धर्म और 64 अन्य धर्म को मानने वाले विधायक हैं.
संबंधित खबरें
चांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
49 mins agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
1 hr agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
2 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
3 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
4 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
5 hrs agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
5 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
6 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines