हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Cong MLA Supporters Protest: कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द! विधायक को मंत्री बनाने के लिए CM के घर के बाहर जुटे समर्थक

विज्ञापन

Cong MLA Supporters Protest: कर्नाटक में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना है। आज उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक के लिए विधानसौधा (विधानसभा) पहुंचे। उन्होने कहा, “मैं (दिल्ली) जा रहा हूं। मंत्रियों के पद की घोषणा के बारे में मुझे नहीं पता। इस बारे में मुख्यमंत्री बता सकते हैं।”

और पढ़िए – Uttarakhand News: देवभूमि में आंधी-बारिश का कहर; 200 साल पुराना पेड़ गिरा, अब तक 4 लोग और कई पशुओं की मौत

उधर, पार्टी के कई विधायक मंत्री बनने के लिए जुगत बनाने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के घर के बाहर बुधवार को अचानक कांग्रेस विधायक डी सुधाकर के समर्थक जुट गए और मंत्री बनाने के लिए उनके समर्थन में नारेबाजी करने लगे।

कांग्रेस कार्यकर्ता कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और डी सुधाकर के पोस्टर कटआउट ले जा रहे थे। मौके पर मौजूद पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग किए जाने के बावजूद उन्होंने नारेबाजी की।

और पढ़िए – Jammu Kashmir: किश्तवाड़ में पाकल दुल परियोजना की गाड़ी हादसे की शिकार; 7 लोगों की मौत, तीन घायल

शिवकुमार बोले- जवाब देने के लिए सिद्धारमैया सही व्यक्ति हैं

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने राज्य मंत्रिमंडल विस्तार के एक सवाल पर कहा, “कैबिनेट विस्तार मेरे मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। उनके पास अधिकार है, कांग्रेस पार्टी ने उन्हें अधिकार दिया है। वह जवाब देने के लिए सही व्यक्ति हैं, कृपया उनसे मिलें।”

20 मई को सिद्धारमैया और शिवकुमार ने ली थी शपथ

सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ने 20 मई को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के साथ आठ अन्य कांग्रेस नेताओं ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके साथ ही कर्नाटक सरकार में मंत्री पद के 34 में से 10 पद भर गए थे। पार्टी को अभी 24 अन्य मंत्रियों का चयन करना है।

कांग्रेस ने 10 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनावों में 224 सीटों में से 135 सीटें जीतकर भाजपा को सत्ता से बेदखल कर जीत हासिल की। बीजेपी 66 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर थी, जबकि किंगमेकर की भूमिका निभाने की उम्मीद कर रही जेडी (एस) 19 सीटों पर सिमट गई थी।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें