'सनातन कुछ भी नहीं': कांग्रेस नेता उदित राज ने योगी आदित्यनाथ पर किया पलटवार
Edited By Bhola Sharma

Congress leader Udit Raj, Yogi Adityanath
Edited By Bhola Sharma

Congress leader Udit Raj, Yogi Adityanath
Congress leader Udit Raj Vs Yogi Adityanath on Sanatana Remarks: कांग्रेस नेता उदित राज ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पर पलटवार किया है। उदित राज ने कहा कि वे (योगी आदित्यनाथ) लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सनातन कुछ भी नहीं है। दरअसल, योगी आदित्याथ सोमवार को गोरखपुर में गोरक्षनाथ मंदिर में थे। उन्होंने ‘श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ’ के समापन सत्र में कहा कि सनातन धर्म ही एकमात्र घर्म है। यह मानवता का धर्म है और इस पर कोई भी हमला पूरी मानवता को खतरे में डाल देगा। उन्होंने यह भी कहा था कि बाकी सभी धर्म संप्रदाय या पूजा पद्धतियां हैं।
उदित राज ने एएनआई से बातचीत में कहा कि सनातन कुछ भी नहीं है। अगर सनातन है, तो जाति है। वे हमें बेवकूफ बना रहे हैं और सनातन के नाम पर हमारा वोट लेने की कोशिश कर रहे हैं। अब, वे ऐसा नहीं कर पाएंगे। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि हर कोई सनातनी है, तो केवल कुछ जातियों को ही नौकरियों में आरक्षण और प्राथमिकताएं क्यों मिलती हैं? लोगों में असमानता क्यों है? सनातन और जाति एक चीज हैं।
#WATCH | Delhi: Congress leader Udit Raj says, "Sanatana is nothing. 'Sanatana hai toh jaati hai, jaati hi shaaswat hai, Sanatana kuch nahi hai.' They have been fooling us and trying to get our votes on the name of Sanatana…" pic.twitter.com/7FP8oDPcGl
— ANI (@ANI) October 3, 2023
तमिलनाडु के मंत्री और सीएम एमके स्टालिन के भतीजे उदयनिधि स्टालिन ने पिछले महीने सनातन की मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों से तुलना की थी। यह भी कहा था कि सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहिए। उन्होंने कहा था कि कुछ चीजों का विरोध नहीं किया जा सकता, उन्हें ही खत्म कर देना चाहिए। हम डेंगू, मच्छर, मलेरिया या कोरोना का विरोध नहीं कर सकते। हमें इसे मिटाना है, ऐसे ही हमें सनातन को मिटाना है।
सनातन पर विवादित बयान देने के बाद उदयनिधि स्टालिन ने 20 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नए संसद भवन के उद्घाटन में न बुलाए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था, लेकिन कुछ हिंदी अभिनेताओं को आमंत्रित किया गया था, क्योंकि मुर्मू एक आदिवासी समुदाय से हैं और एक विधवा हैं। उन्होंने कहा कि इसे हम सनातन धर्म कहते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: