Congress Leader Advice Canada PM Justin Trudeau: भारत और कनाडा के बीच हुए खालिस्तान विवाद को लेकर आए दिन एक नई खबर सामने आ रही है, जिसमें कोई भारत का समर्थन कर रहा है, तो कोई कनाडा के साथ खड़ा है। अब इस विवाद को लेकर कांग्रेस नेता रवनीत सिंह बिट्टू का एक बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि अगर कनाडा पीएम जस्टिन ट्रूडो इसी तरह से गैंगस्टर्स को बचाते रहेंगे तो वो अकेले पड़ जाएंगे।
कनाडा पीएम ट्रूडो को कांग्रेस नेता की चेतावनी
भारत और कनाडा के विवाद को लेकर रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि कनाडा की कोई गलती नहीं है लेकिन उसके पीएम जस्टिन ट्रूडो भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स को पनाह दे रहे हैं। जो सही नहीं है। उन्होंने तो ये भी दवा किया है कि कनाडा पीएम ट्रूडो अगर इसी तरह से सिख गैंगस्टरों का समर्थन करते रहें तो वो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अकेले रह जाएंगे। उन्हें G8, G7, G20 और NATO के सदस्य भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अकेला छोड़ देंगे।
यह भी पढ़ें: कुल्हड़ पिज्जा कपल अश्लील वीडियो केस में राजनीति तेज: पति बोला- बस करो, मेरी पत्नी डिप्रेशन में चली गई है
हालांकि बिट्टू ने ये भी कहा, कनाडा में सिखों को बहुत सम्मान मिला है।
ट्रूडो की पार्टी को खालिस्तानियों से मिलता है फंड: बिट्टू
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कनाडा पीएम जस्टिन ट्रूडो की पार्टी पर आरोप लगाया था कि उनकी पार्टी को हरदीप सिंह निज्जर जैसे आतंकवादियों से फंड मिलता है।
बता दें कि, रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं, जिनकी 1995 में खालिस्तानियों द्वारा हत्या कर दी गई थी।
संबंधित खबरें
LIVE : 4 राज्यों में उपचुनाव की काउंटिंग शुरू, BJP-TVK की पहली अग्निपरीक्षा
1 hr agoआज फिर सड़क पर उतरेगा 'INDIA', राष्ट्रपति भवन तक मार्च की तैयारी
1 hr agoLIVE: विदेश मंत्री एस जयशंकर पहुंचे इथियोपिया, कहा-'हैलो अदीस अबाबा'
1 hr agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
10 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
11 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
11 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
12 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
13 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
14 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines