'जमानत बचाना मुश्किल हो जाएगा', ओवैसी की चुनौती पर कांग्रेस का पलटवार
Edited By Pushpendra Sharma

Congress Leader Rashid Alvi Counter Attack AIMIM Chief Asaduddin Owaisi Challenge Rahul Gandhi
Edited By Pushpendra Sharma

Congress Leader Rashid Alvi Counter Attack AIMIM Chief Asaduddin Owaisi Challenge Rahul Gandhi
Rashid Alvi on Asaduddin Owaisi Challenge Rahul Gandhi: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हैदराबाद से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। ओवैसी की इस चुनौती पर कांग्रेस हमलावर हो गई है। राहुल गांधी को चुनौती देने पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा- ओवैसी को अपने बारे में गलतफहमी है। अगर राहुल गांधी हैदराबाद से चुनाव लड़ते हैं, तो ओवैसी को अपनी जमानत बचाना मुश्किल हो जाएगा। कांग्रेस तेलंगाना में सरकार बनाने जा रही है।” अल्वी ने आगे कहा- मैं हैदराबाद से दो बार राज्यसभा सांसद रहा हूं। वहां की राजनीति, हालात और लोगों की विचारधारा अच्छी तरह समझता हूं।
राहुल गांधी जब हाल ही हैदराबाद गए थे तो रैली में लाखों की तादाद में लोग पहुंचे थे। इसलिए औवेसी को गुरूर नहीं दिखाना चाहिए। मुझे ताज्जुब है कि वे अपने आपको मजहबी आदमी बताते हैं और इस तरह के बयान देते हैं। खुदा को इस तरह के बयान अच्छे नहीं लगते, जनता को तो छोड़ ही दीजिए। उन्हें लगता है कि राहुल गांधी वहां से चुनाव नहीं लड़ेंगे, इसलिए वो सीना ठोक रहे हैं। जिस दिन उन्हें पता चलेगा कि राहुल गांधी हैदराबाद से चुनाव लड़ रहे हैं, तो उनकी सीने की ठुकाई खत्म हो जाएगी।
#WATCH | On AIMIM chief Asaduddin Owaisi's challenge to Rahul Gandhi, Congress leader Rashid Alvi says, "Owaisi has a misconception about himself. If Rahul Gandhi contests from Hyderabad, Owaisi will find it difficult to save his deposit…Congress party is going to form Govt in… https://t.co/47e0usqANk pic.twitter.com/5JuMMEpK2r
— ANI (@ANI) September 25, 2023
हैदराबाद में आयोजित जनसभा में ओवैसी ने कहा था कि मैं राहुल गांधी को वायनाड से नहीं बल्कि हैदराबाद से चुनाव लड़ने की चुनौती दे रहा हूं। आप बड़े-बड़े बयान देते रहते हैं, मैदान में आएं और मेरे खिलाफ लड़कर दिखाएं। कांग्रेस के लोग बहुत कुछ कहेंगे।” कुछ भी हो, लेकिन मैं तैयार हूं। ओवैसी ने ये भी आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में सचिवालय की मस्जिद और बाबरी मस्जिद को ध्वस्त कर दिया गया था।”
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: