'85 लाख बच्चों का भविष्य...', राहुल गांधी ने फिर उठाया पेपर लीक का मुद्दा, सरकार से की ये अपील

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर पेपर लीक का मुद्दा उठाया है। राहुल गांधी ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों और सरकारों को मामले में मिलकर काम करने की जरूरत है। पेपर लीक न हो, यह हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। पेपर लीक से मेहनती छात्रों को गलत संदेश जाता है।

Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेपर लीक के मुद्दे पर फिर सरकार पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर राहुल गांधी ने लिखा है कि 6 राज्यों में 85 लाख बच्चों का भविष्य खतरे में है। पेपर लीक होना हमारे युवाओं के लिए सबसे खतरनाक ‘पद्मव्यूह’ बन चुका है। पेपर लीक होना मेहनती छात्रों और उनके परिवारों को अनिश्चितता और तनाव में धकेल देता है, उनके परिश्रम का फल उनसे छीन लेता है। साथ ही यह अगली पीढ़ी को गलत संदेश देता है कि बेईमानी मेहनत से बेहतर हो सकती है, जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है। अभी एक साल भी नहीं हुआ, जब NEET पेपर लीक मामले ने देश को झकझोर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने लिखा कि हमारे विरोध के बाद मोदी सरकार ने नए कानून के पीछे छिपकर उसे समाधान बताया, लेकिन इतने सारे हालिया पेपर लीक मामलों ने उसे भी विफल साबित कर दिया। यह गंभीर समस्या एक सिस्टेमेटिक फेलियर है। इसका खात्मा सभी राजनीतिक दलों और सरकारों को मतभेद भुलाकर, मिलकर कड़े कदम उठाने से करना होगा। इन परीक्षाओं की गरिमा बनी रहना हमारे बच्चों का अधिकार है और इसे हर हाल में सुरक्षित रखना होगा। गौरतलब है कि हाल ही में यूपी, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, महाराष्ट्र और झारखंड में बोर्ड परीक्षाओं के पेपर लीक होने के मामले सामने आए थे।

विज्ञापन

पहले भी इस मुद्दे को उठा चुके हैं राहुल

बता दें कि राहुल गांधी पहले भी पेपर लीक का मामला उठा चुके हैं। पिछले साल जून में राहुल गांधी ने कहा था कि मोदी सरकार पेपर लीक के मामले नहीं रोक पा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने की जरूरत है। नीट का पेपर लीक होने से मेहनती छात्रों के साथ धोखा हुआ है। NEET और UGC-NET का पेपर लीक होना गंभीर मामला है। कहा जा रहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन की लड़ाई रुकवा दी थी। इजराइल और गाजा की लड़ाई को भी मोदी ने रुकवा दिया था। हिंदुस्तान में जो पेपर लीक हो रहे हैं, उन्हें वे क्यों नहीं रोक पा रहे हैं या उनकी मंशा रोकने की नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ