अमेरिका और पाकिस्तान की दोस्ती पर चुप क्यों है मोदी सरकार? कांग्रेस ने उठाए सवाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगातार पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर की तारीफ करने के मामले को आज कांग्रेस द्वारा उठाया गया है. कांग्रेस ने दावा किया है कि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच यह दोस्ती भारत के लिए चिंता का विषय है, लेकिन मोदी सरकार इस पर बिल्कुल चुप है.

jairam attack pm modi
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगातार पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर की तारीफ करने के मामले को आज कांग्रेस द्वारा उठाया गया है. कांग्रेस ने दावा किया है कि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच यह दोस्ती भारत के लिए चिंता का विषय है, लेकिन मोदी सरकार इस पर बिल्कुल चुप है.

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप का पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के प्रति झुकाव थमने का नाम नहीं ले रहा है-वही आसिम मुनीर, जिसके भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से जहरीले बयानों ने 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में पाकिस्तान द्वारा कराए गए आतंकी हमले का माहौल बनाया.

विज्ञापन

दरअसल, राष्ट्रपति ट्रंप ने 18 जून 2025 को व्हाइट हाउस में फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को अभूतपूर्व रूप से लंच पर आमंत्रित किया था. इसके बाद 1 अक्टूबर 2025 को व्हाइट हाउस में दोनों की दूसरी मुलाकात हुई थी, फील्ड मार्शल ने राष्ट्रपति ट्रंप को रेयर अर्थ्स का एक डब्बा भेंट किया.

जयराम रमेश ने X पर किए एक ट्वीट में कहा, 13 अक्टूबर 2025 को मिस्र में ट्रंप ने आसिम मुनीर को ‘मेरा पसंदीदा फील्ड मार्शल’ कहा. 29 अक्टूबर को राष्ट्रपति ट्रंप ने असीम मुनीर की तारीफ करते हुए उसे एक ‘महान फाइटर’ बताया.

उन्होंने आगे कहा, परसों, 22 दिसंबर को, राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर मुनीर की प्रशंसा करते हुए उसे ‘बहुत सम्मानित जनरल’ कहा.

विज्ञापन

जयराम रमेश ने दावा किया कि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच यह बढ़ती दोस्ती भारत के लिए बेहद चिंताजनक है. यह पाकिस्तान को सामान्य रूप से और विशेष रूप से मुनीर को-पहलगाम आतंकी हमले को समर्थन देने और उसे संभव बनाने के स्पष्ट सबूतों के बावजूद-लगभग एक तरह से क्लीन चिट देता है. यह राष्ट्रीय चिंता का विषय है, और इस पर मोदी सरकार की चुप्पी परेशान करने वाली है. याद कीजिए कि 26/11 के बाद अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान पूरी तरह बेनकाब और बदनाम हुआ था-उसे आज की तरह सराहा और महिमामंडित नहीं किया गया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ