Congress Leader Death Heart Attack : कर्नाटक से एक बड़ी खबर आ रही है। बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता और राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सी के रामचंद्रन को हार्ट अटैक आया और चंद सेकंड में उनकी जान चली गई। इसे लेकर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बोलते-बोलते कुर्सी से गिरते नजर आ रहे हैं।
कर्नाटक कांग्रेस के नेता सी के रामचंद्रन ने सोमवार को पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई, जिसमें वे मुख्यमंत्री के खिलाफ राज्यपाल द्वारा मुकदमे की अनुमति देने के विरोध में बोल रहे थे। वे कुर्सी पर बैठे थे और माइक से लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान वे कुर्सी से जमीन पर गिर पड़े। वहां मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें संभाला।
यह भी पढ़ें : Video: चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार, इन दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी
इस पर कांग्रेसियों ने आनन-फानन में सी के रामचंद्रन को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसे लेकर डॉक्टर का कहना है कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। इसे लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें : हरियाणा में इस बार आसान नहीं BJP की राह, वोट कटवा पार्टियां ऐसे बिगाड़ेगी खेल
कुर्सी से गिरने से पहले कांग्रेस नेता को एक झटका लगा था। उनके हाथ से माइक और कागज छूट गया था, लेकिन उन्होंने फिर इसे संभाल लिया। इसके तुरंत बाद उन्हें फिर दिल का दौरा पड़ा और वे जमीन पर गिर पड़े। आपको बता दें कि इस तरह के वीडियो लगातार आ रहे हैं, जो लोगों को डरा रहे हैं। सभी को स्वस्थ खानपान और व्यायाम की सलाह दी जा रही है, ताकि ऐसी अप्रिय घटनाओं से बचा जा सके।
संबंधित खबरें
अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
24 mins agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 hr agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
1 hr ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
4 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
5 hrs agoLIVE: 200 करोड़ की जबरन वसूली मामले में नोरा फतेही को नया समन जारी
6 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
6 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
6 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
13 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines