हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कांग्रेस हल्ला बोल रैली: भाजपा पर जमकर गरजे राहुल, कहा- सिर्फ कांग्रेस की विचारधारा भारत को बचा सकती है

विज्ञापन
Rahul Gandhi

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कुछ देर में राहुल गांधी कांग्रेस की ‘हल्ला बोल रैली’ को राहुल गांधी संबोधित करने वाले हैं। इस रैली का आयोजन दिल्ली के रामलीला मैदान में 11 बजे से शुरू हुआ। कांग्रेस के अन्य बड़े नेता इस रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली में कांग्रेस के नेता महंगाई, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधेंगे।

02:31 pm- केवल कांग्रेस की विचारधारा ही भारत को बचा सकती है

कांग्रेस की मेगा हल्ला बोल रैली में अपने भाषण का समापन करते हुए, राहुल गांधी ने कहा कि केवल कांग्रेस की विचारधारा ही देश को बचा सकती है। लोगों को सच्चाई बताने के लिए भारत जोड़ो यात्रा महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस को हराने के लिए सभी विपक्षी दल एक साथ आएंगे।

विज्ञापन

02:21 pm- आपकी ईडी से नहीं डरता

राहुल गांधी ने कहा कि जो भी मोदी के खिलाफ है उस पर हमला होता है; ईडी कार्यालय में 55 घंटे बिठाया गया था लेकिन पीएम को बताना चाहता हूं, मैं आपके ईडी से नहीं डरता।

विज्ञापन

02:20 pm- भाजपा ने सिर्फ दो उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया

रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी भारत को पीछे ले जा रहे हैं। भाजपा की योजनाओं से सिर्फ दो उद्योगपति लाभान्वित।

विज्ञापन

01:58 pm- RSS और भाजपा ने देश को विभाजित किया

राहुल गांधी ने विशाल जनसभा को संबोधित करना शुरू किया। उन्होंने कहा- आरएसएस और भाजपा देश को विभाजित कर रहे हैं। गांधी ने कहा, बेरोजगारी देश में नफरत को जन्म दे रही है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – गोवा पुलिस जांच के लिए सोनाली के गुरुग्राम स्थित फ्लैट पहुंची

01:40 pm- राहुल गांधी का भाजपा पर हमला

विज्ञापन

दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को कांग्रेस की ‘मंहगाई पर हल्ला बोल’ विरोध रैली में पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पक्ष में नारे लगाए और पोस्टर लगाकर उन्हें पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की। पोस्टर में लिखा है, ‘हम चाहते हैं कि राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनें।’

01:21 pm- राहुल गांधी मंच पर पहुंचे।

विज्ञापन

01:20 pm- कई कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में

 

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस पिछले कई सालों से महंगाई के खिलाफ विशाल प्रदर्शन करती आ रही है। दिसंबर 2021 में रैली का आयोजन हुआ, 5 अगस्त 2022 को महंगाई के खिलाफ विजय चौक पर रैली की और गिरफ्तार कर हमें किंग्सवे कैंम्प जाना पड़ा था।

विज्ञापन

साथ ही उन्होंने कहा कि करीब लाख भर लोग रैली में उपस्थित होंगे, देशभर से कार्यकर्ता और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे, हम गर्व के साथ कह सकते हैं कि हम वो पार्टी हैं जो महंगाई के खिलाफ लड़ रहे हैं और लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारा प्रदर्शन हर जगह हो रहा है, ब्लॉक लेवल, डिस्ट्रीट और पेट्रोल पंप तक पर प्रदर्शन किया।

आपको बता दें कि 7 सितंबर से शुरू हो रही कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा से पहले कांग्रेस आक्रमक है। पार्टी लगातार बीजेपी पर निशाना साधा रही है। कांग्रेस का कहना है कि महंगाई और बेरोजगारी आम लोगों के मुद्दे हैं, जिसे हर मंच पर उठाया जाएगा। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कांग्रेस पार्टी का अब तक का सबसे बड़ा जनसंपर्क कार्यक्रम है, जहां पार्टी के नेता जमीनी स्तर पर आम लोगों तक पहुंचेंगे।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola