नई दिल्ली: दिल्ली में आज कांग्रेस की ‘हल्ला बोल रैली’ है। इस रैली का आयोजन दिल्ली के रामलीला मैदान में 11 बजे है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के बड़े नेता इस रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली में कांग्रेस के नेता महंगाई, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी को लेकर केंद्र सरकार के उपर हमला करेगें।
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस पिछले कई सालों से महंगाई के खिलाफ विशाल प्रदर्शन करती आ रही है। दिसंबर 2021 में रैली का आयोजन हुआ, 5 अगस्त 2022 को महंगाई के खिलाफ विजय चौक पर रैली की और गिरफ्तार कर हमें किंग्सवे कैंम्प जाना पड़ा था।
अभी पढ़ें – इस साल दिल्ली की लव-कुश रामलीला की थीम होगी ‘अयोध्या राम मंदिर’
साथ ही उन्होंने कहा कि करीब लाख भर लोग रैली में उपस्थित होंगे, देशभर से कार्यकर्ता और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे, हम गर्व के साथ कह सकते हैं कि हम वो पार्टी हैं जो महंगाई के खिलाफ लड़ रहे हैं और लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारा प्रदर्शन हर जगह हो रहा है, ब्लॉक लेवल, डिस्ट्रीट और पेट्रोल पंप तक पर प्रदर्शन किया।
आपको बता दें कि 7 सितंबर से शुरू हो रही कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा से पहले कांग्रेस आक्रमक है। पार्टी लगातार बीजेपी पर निशाना साधा रही है। कांग्रेस का कहना है कि महंगाई और बेरोजगारी आम लोगों के मुद्दे हैं, जिसे हर मंच पर उठाया जाएगा। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कांग्रेस पार्टी का अब तक का सबसे बड़ा जनसंपर्क कार्यक्रम है, जहां पार्टी के नेता जमीनी स्तर पर आम लोगों तक पहुंचेंगे।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
12 mins agoLIVE: आज 3 देशों में लगे भूकंप के झटके, 4 से 5 के बीच रही तीव्रता
49 mins agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
1 hr agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 hr ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
10 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
12 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
12 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
13 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines