Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपने 17 उम्मीदवारों की घोषणा की है। इस सूची में भागलपुर से अजीत शर्मा, कटिहार से तारिक अनवर और किशनगंज से मोहम्मद जावेद को टिकट दिया गया है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस की यह 11वीं सूची है। मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। जिसके बाद उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है।
चार राज्यों के उम्मीदवारों का ऐलान
जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने आंध्रप्रदेश, बिहार, ओडिशा, और पश्चिम बंगाल की अलग-अलग सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। बता दें देशभर में 19 अप्रैल से पहले चरण का चुनाव है। 4 जून को मतगणना होगी। गौरतलब है कि अब तक कांग्रेस अपने 240 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। नई सूची में वाईएस शर्मिला रेड्डी को आंध्र प्रदेश के कडप्पा से और एमएम पल्लम राजू को काकीनाडा लोकसभा से पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है।
तेलंगाना की वारंगल सीट से कादियाम काव्या को बनाया उम्मीदवार
इससे पहले सोमवार रात कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की दसवीं सूची जारी की थी। जिसमें महाराष्ट्र और तेलंगाना की दो सीटों से उम्मीदवारों का ऐलान किया गया था। कांग्रेस ने महाराष्ट्र की अकोला सीट से डॉ. अभय काशीनाथ पाटिल और तेलंगाना की वारंगल सीट से कादियाम काव्या को अपना को उम्मीदवार बनाया है।
बीजेपी सांसद कांग्रेस में शामिल
इससे पहले आज सुबह बिहार में बीजेपी सांसद अजय निषाद कांग्रेस में शामिल हो गए। राजनीतिक गलियारों में ऐसी अटकलें है कि कांग्रेस निषाद को मुजफ्फरपुर लोकसभा से अपना प्रत्याशी बना सकती है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद चुनाव लड़ने को लेकर अजय निषाद ने कहा कि इस बारे में पार्टी आलाकमान निर्णय लेगा। मैं बीते कुछ दिनों से बीजेपी में काम करने को लेकर खुद को असहज महसूस कर रहा था।
ये भी पढ़ें: मुरादाबाद में सपा ने उतारा दमदार उम्मीदवार, BJP ने भी ‘खेला’ बड़ा दांव
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 hr agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
3 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
3 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
3 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
4 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
5 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
6 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
7 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines