हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को एक महीना पूरा, अबतक करीब 700 किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं राहुल गांधी

विज्ञापन
राजस्थान कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए बनाई कमेटी

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक की पांच महीने चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा के एक महीना पूरे हो गए हैं। 7 सितंबर को राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से इस यात्रा की शुरु की थी जो अब कर्नाटक में है। इस दौरान 29 दिनों में वो 698 किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं। राहुल गांधी आज वॉकलिंगा समुदाय के मठ आदिचुंचगिरि गिरी मठ में जाएंगे।

गुरुवार को इस यात्रा में सोनिया गांधी भी शामिल हुईं। सोनिया गांधी कर्नाटक के मांड्या जिले में पार्टी के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई। सोनिया गांधी ने करीब एक घंटे तक पैदल चली। सोनिया गांधी के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, जो कांग्रेस अध्यक्ष प्रमुख पद के शीर्ष दावेदारों में से एक हैं भी शामिल हुए। वहीं कुछ देर बाद पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने भी राहुल गांधी के साथ दौड़ लगाई।

अभी पढ़ें – शशि थरूर बोले- मेरे नामांकन वापिस लेने की चर्चा है अफवाह, मुझे मिल रहा भरपूर समर्थक  

विज्ञापन

सोनिया गांधी ने लंबे समय से पार्टी के किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के कर्नाटक में भारत छोड़ो यात्रा में शामिल होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि इससे यात्रा को और मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ेगा। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि ‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी आज भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। पूरा देश एक सूत्र में जुड़ेगा, मजबूती से आगे बढ़ेगा।’

अभी पढ़ें – राजस्थान सीएम अशोक गहलोत बोले- पूरा देश डरा हुआ, भाईचारा सुनिश्चित करें पीएम मोदी

विज्ञापन

गौरतलब है कि 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा केरल होते हुए अब कर्नाटक पहुंच चुका है। राहुल गांधी पिछले महीने कन्याकुमारी से यात्रा की शुरुआत करने के बाद लगातार पैदल मार्च कर रहे हैं। केरल से होते हुए यह मार्च 30 सितंबर को कर्नाटक के गुंडलुपेट में प्रवेश किया।

आपको बता दें कि राहुल गांधी लगातार लोगों से वाद संवाद करते हुए आगे बढ़ते जा रहे हैं। कांग्रेस की यह भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से श्रीनगर तक का 3,570 किलोमीटर लंबा मार्च पांच महीने में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगा।

विज्ञापन

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola