Bengaluru News: बेंगलुरु में स्कूल के छात्रों के बैग चेकिंग के दौरान हैरान कर देने वाली चीजें मिली हैं। जानकारी के मुताबिक, छात्रों के बैग के अंदर से चेकिंग के दौरान कंडोम, ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव, लाइटर, सिगरेट, व्हाइटनर और पानी के बोतल में शराब मिला है।
कर्नाटक में प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के एसोसिएटेड प्रबंधन (KAMS) के आदेशों का पालन करने वाले और छात्रों के बैग की जांच करने वाले अधिकारी उस समय हैरान रह गए जब उन्होंने सेल फोन से अगल कुछ और भी बरामद किया, जिसके लिए औचक निरीक्षण शुरू किया गया था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने कक्षा 8, 9 और 10 के छात्रों के बैग की जांच के दौरान कंडोम, गर्भ निरोधक दवाइयां, लाइटर, सिगरेट बरामद किया। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने छात्रों को सस्पेंड करने के बजाए उनके अभिभावकों को नोटिस जारी किया है और उन्होंने विद्यार्थियों की काउंसलिंग की सिफारिश की है।
पानी की बोतल में थी शराब
KAMS के महासचिव डी शशि कुमार ने कहा कि एक छात्र के बैग में आई-पिल मिला। साथ ही पानी की बोतलों में शराब भी थी। बेंगलुरु शहर के कुछ स्कूलों ने पैरेंट्स मीट आयोजित कीं, जिसके दौरान बच्चों के परिवार के सदस्यों को छात्रों से मिले सामानों के बारे में जानकारी दी गई।
रिपोर्ट में नगरभवी के एक स्कूल के प्रधानाचार्य के हवाले से कहा गया है, “हालांकि हमारे स्कूलों में काउंसलिंग सेशन होते हैं, हमने माता-पिता से काउंसलिंग के लिए बाहर से बच्चों की मदद लेने के लिए कहा और 10 दिनों तक की छुट्टी दी।”
10वीं की छात्रा के बैग में मिला कंडोम
एक अन्य प्राचार्य ने बताया कि जांच के दौरान 10वीं कक्षा की एक छात्रा के बैग से एक कंडोम मिला। जब अधिकारियों ने उससे पूछताछ की, तो उसने कहा कि ये उसके साथियों के हैं, जो ट्यूशन में साथ पढ़ते हैं। रिपोर्ट में KAMS के महासचिव के हवाले से कहा गया है कि बेंगलुरु के लगभग 80 प्रतिशत स्कूलों में चेकिंग की गई।
छात्रों के बैग की जांच क्यों की गई?
KAMS के महासचिव डी शशि कुमार ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से अधिकारी छात्रों को शिक्षकों और सहपाठियों को परेशान करने और अभद्र भाषा का उपयोग करने, धमकाने और अश्लील इशारे करने की सूचना दे रहे थे।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
4 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
5 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
5 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
6 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
7 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
8 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
8 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
9 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines