Comedian Veer Das taunt on Narayana Murthy : आईटी कंपनी इंफोसिस के को-फाउंडर एनआर नारायणमूर्ति के ’70 घंटे वर्क आवर’ वाले बयान पर कॉमेडियन वीर दास के तंज कसे जाने के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। बता दें कि देश के दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस के को-फाउंडर एनआर नारायणमूर्ति ने इंफोसिस के पूर्व CFO मोहनदास पई के साथ एक पॉडकास्ट ‘द रिकॉर्ड’ में कहा था कि अगर देश को तरक्की चाहिए तो युवाओं को दिन में 12 घंटे यानी ‘सप्ताह में 70 घंटे काम’ काम करना चाहिए।
वीर दास ने किया कटाक्ष
कॉमेडियन वीर दास ने इंफोसिस के संस्थापक एन आर नारायण मूर्ति की ‘सप्ताह में 70 घंटे’ वाले बयान पर कटाक्ष किया। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, जिंदगी कठिन है। आप एक लड़की से मिलते हैं, प्यार करते हैं, शादी करते हैं। उसके पिता चाहते हैं कि आप हफ्ते में 70 घंटे काम करें। आप इतनी मेहनत नहीं कर सकते, आप बस आराम करना चाहते हैं और इंग्लैंड भागना चाहते हैं। स्पष्ट है कि वीर दास का निशाना, नारायण मूर्ति के दामाद ऋषि सुनक की और था।
सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
वीरदास का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, यदि आप सप्ताह में 70 घंटे, सप्ताह में 5 दिन काम कर रहे हैं, अनिवार्य रूप से सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक। 12.30 बजे तक घर आना, 7.30 बजे तक घर छोड़ देना? आपको अपने बॉस के ऑफिस में फार्ट करने की अनुमति तो दी ही जानी चाहिए।
वीरदास की पोस्ट पर एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि सप्ताह में 70 घंटे काम करने की तुलना में इंग्लैंड चलाना आसान है। एक अन्य ने लिखा जीवन सचमुच कठिन है।
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
1 hr agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
1 hr agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
2 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
2 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
3 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
4 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
5 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
6 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
7 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines