---विज्ञापन---

देश angle-right

AC को बाय-बाय कहने का आ गया टाइम! दिल्ली समेत इन इलाकों में बढ़ने वाली है ठंड

Aaj Ka Mausam: देश के कई इलाकों में ठंड पड़ना शुरू हो गई है तो वहीं कुछ जगहों पर तेज धूप अभी भी सता रही है। आइए जानते हैं कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों तक मौसम की क्या संभावना जताई है।

---विज्ञापन---

Aaj Ka Mausam: अक्टूबर का महीना शुरू होने के साथ ही देश के कुछ राज्यों में मौसम ने करवट ले ली है। जहां कुछ जगह अभी दोपहर में गर्मी सता रही है तो वहीं कुछ जगह हल्की ठंडी हवाओं का चलना शुरू हो गया है। इस बीच मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में तेज बारिश और तूफान का अलर्ट भी जारी किया है।

इन इलाकों में बारिश का अलर्ट 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 12 से 16 अक्टूबर के बीच केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही महाराष्ट्र, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, गुजरात और गोवा के कई इलाकों में अगले कुछ दिनों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, कर्नाटक-गोवा तटों से दूर पूर्व मध्य अरब सागर पर बना हुआ कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने जा रहा है।

---विज्ञापन---

गंगानगर में दर्ज किया गया सबसे ज्यादा तापमान 

इसके साथ ही आईएमडी ने पिछले सप्ताह के तापमान के बारे में भी जानकारी दी है। इसके अनुसार, देश के मैदानी इलाकों में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41 डिग्री 3 अक्टूबर को गंगानगर में दर्ज किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस 9 अक्टूबर को दिल्ली रिज (दिल्ली) में दर्ज किया गया।

---विज्ञापन---

राजस्थान में मौसम साफ रहने की संभाना 

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से राज्य के 6 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि भी हुई। चूरू, बीकानेर, हनुमानगढ़, सीकर, नागौर और झुंझुनूं में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। इसके साथ ही पारा तीन डिग्री तक गिर गया। हालांकि यहां अगले तीन-चार दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है।

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम? 

उत्तर प्रदेश की बात करें तो 10 अक्टूबर के बाद यहां मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही यहां हल्की बारिश रह सकती है। गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, बलिया के साथ ही सिद्धार्थनगर, अमरोहा, प्रयागराज, संभल और कानपुर में बारिश हो सकती है। इसके बाद यहां तापमान गिरना शुरू हो जाएगा। रात के समय हल्की ठंड बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें: इंफोसिस से इनविटेशन मिलते ही क्यों चौंक गए थे रतन टाटा, फिर नारायण मूर्ति से पूछा ये सवाल?

---विज्ञापन---

दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम 

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों और देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां अगले 10 दिनों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना नहीं है। दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। जबकि हल्की हवा चलती रहेगी। इससे दिन का तापमान 30 डिग्री के आसपास बना रह सकता है। रात थोड़ी ठंडी रह सकती हैं। पारा 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: सिंगूर प्रोटेस्ट से लेकर टाटा टेप तक… रतन टाटा से जुड़े 5 बड़े विवाद जिन्होंने बटोरी थीं सुर्खियां

First published on: Oct 10, 2024 07:39 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola