कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए प्रदर्शनकारी अलग-अलग वेशभूषा में आए हैं। कुछ लोगों ने चेहरे पर कॉकरोच वाले मास्क लगाए हुए हैं। कुछ लोग अपने हाथों में शांति के प्रतीक के रूप में गुलाब के फूल भी साथ लाए हैं। वहीं अभिजीत दिपके की तस्वीरें भी प्रदर्शनस्थल से जारी की गई हैं।
रोहरक पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में जा रहे युवाओं को हिरासत में ले लिया है। रोहतक से जिला परिषद वार्ड 10 के सदस्य जयदेव डागर और कई अन्य युवा हिरासत में लिए गए हैं। बहादुरगढ़ से पहले सांपला के नजदीक रोहद टोल प्लाजा पर पुलिस ने हिरासत में लिया। जयदेव डागर की पुलिस के साथ बीच सड़क पर जोरदार बहस भी हुई। जयदेव डगर कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर पहले भी प्रदर्शन कर चुके हैं। युवाओं को सांपला पुलिस स्टेशन में रखा गया है।
---विज्ञापन---
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो! शिक्षा मंत्री को हमने चुन कर भेजा है, हमारे टैक्स से उनको तनख्वाह मिलती है! उनके शासन काल में करोड़ों युवाओं का भविष्य अंधकार में है। कॉकरोच आ रहे हैं, धर्मेंद्र प्रधान जा रहे हैं!
कॉकरोच जनता पार्टी ने इंस्ट्रग्राम पर भाजपा-कांग्रेस के बाद AAP को भी पीछे छोड़ दिया है। 5 जून तक इंस्टाग्राम पर कॉकरोच के फॉलोअर्स 2.21 करोड़, बीजेपी के 94 लाख, कांग्रेस के 1.37 करोड़ और आप के 19 लाख हैं। वहीं एक्स पर कॉकरोच के फॉलोअर्स 2.5 करोड़, बीजेपी के 2.30 करोड़, कांग्रेस के 1.15 और आप के 61 लाख हैं।
---विज्ञापन---
अभिजीत दिपके जंतर-मंतर पहुंच गए हैं। पहले वे सीधा प्रदर्शन स्थल जंतर मंतर नहीं पहुंच रहे थे। वह नई दिल्ली के कई इलाकों में घूमे। पुलिस उत्तर का कहना है कि पहले वह टोडर मल रोड की तरफ गए। वहां से कनॉट प्लेस सर्कल और अब गोल डाकखाना की तरफ घूमते हुए जंतर-मंतर पहुंचे। जितने लोगों के जुटने की उम्मीद थी, उतनी संख्या में लोग जंतर मंतर पर नहीं पहुंचे हैं। यही कारण है कि अभिजीत डायरेक्ट जंतर मंतर पर नहीं पहुंचा।
तिलचट्टे पार्टी जिंदाबाद! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हजारों प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर पहुंचने लगे हैं। क्या आप जंतर-मंतर पर हैं?
---विज्ञापन---
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा है कि पार्टी का प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से होगा। समर्थकों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। रांका के मुताबिक, पार्टी अपने मुद्दों को शांतिपूर्ण ढंग से जनता और सरकार के सामने रखेगी।
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके दिल्ली एयरपोर्ट से निकल गए हैं। वे संसद मार्ग थाना जाने के लिए रवाना हुए हैं। एयरपोर्ट से निकलकर उन्होंने भीमराव अंबेडकर की किताब दिखाई।
---विज्ञापन---
अभिजीत दिपके ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट लिखकर कहा है कि जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन की अनुमति मिल गई है। कॉकरोच इकट्ठे हो रहे हैं और अब हल्ला बोल होगा। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही होगा।
दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी केप्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया था। डिवीजन बेंच ने एनजीओ सेव इंडिया फाउंडेशन की याचिका को नकारा। याचिका में कहा गया था कि विरोध प्रदर्शन से कानून-व्यवस्था को खतरा है। आईजीआई एयरपोर्ट, मेट्रो स्टेशनों और हाईवे के एंट्री पॉइंट पर भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के उपाय करने की मांग भी की गई थी।
---विज्ञापन---
कॉकरोच जनता पार्टी ने विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले समर्थकों के लिए एक गाइडलाइन भी जारी की है। इसमें समर्थकों से सनस्क्रीन लगाकर, नाश्ता करके आने, हाथ में तिरंगा, फूल और किताब लाने जैसी 8 अपील की गई हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट मोड पर है। इसलिए दिल्ली पुलिस ने छात्रों की बहुलता वाले इलाकों खासतौर पर मुखर्जी नगर, राजेंद्र नगर, जेएनयू, मुनिरका, नेब सराय और लक्ष्मी नगर में कड़ी निगाह रखी हुई है। इन इलाकों से चलने वाली बसों के संचालकों से संपर्क किया है। इन इलाकों में हंगामा होने के आसार भी हैं, इसलिए इन इलाकों में पुलिस भी तैनात की गई है।
---विज्ञापन---
कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर जंतर-मंतर पर युवाओं की भीड़ जुट रही है। मीडिया की एंट्री बंद है। लोगों को पूछताछ के बाद ही एंटी दी जा रही है। जंतर-मंतर तक आने वाले रास्तों पर भी बैरिकेडिंग की गई है। प्रदर्शनकारी हाथों में तिरंगा और बीआर अंबेडकर की तस्वीरें लेकर प्रदर्शनस्थल पर आ रहे हैं।
अभिजीत दिपके को दिल्ली पुलिस से जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति मिल गई है। पुलिस अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर उनसे मुलाकात की और कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रदर्शनकारियों से संसद स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बजाय सीधे जंतर-मंतर पहुंचने का आग्रह किया है।
---विज्ञापन---
कॉकरोच जनता पार्टी के एक ग्रुप का दावा है कि अधिकारी अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस के अफसर ‘अज्ञात स्थान’ पर ले गए हैं और उन्हें हिरासत में लिए जाने का डर है। दिल्ली एयरपोर्ट के गेट संख्या 6 के बाहर गहमागहमी बढ़ गई है। अंदर गए एयरपोर्ट डीसीपी और थानाध्यक्ष बाहर आ गए हैं, लेकिन अभिजीत नहीं आए हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी के शनिवार को विरोध प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। नई दिल्ली क्षेत्र को 12 जोन में बांटा गया है और प्रत्येक की जिम्मेदारी एक डीसीपी या एडिशनल डीसीपी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है। प्रत्येक दो जोन में एक जॉइंट कमिश्नर या एडिशनल कमिश्नर तैनात रहेंगे। 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी नई दिल्ली में तैनात रहेंगे। खासतौर से केंद्रीय मंत्रियों के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई है।
---विज्ञापन---
कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर की सुरक्षा को चाक चौबंद रखा है। जंतर-मंतर को दोनों तरफ से बैरिकेड लगाकर घेर लिया गया है। स्थानीय पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। दिल्ली पुलिस को कॉकरोच जनता पार्टी से शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन की अनुमति के लिए अबतक कोई औपचारिक अनुरोध पत्र नहीं मिला है।
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके के भारत आगमन और जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली एयरपोर्ट पर अतिरिक्त बैरिकेडिंग की गई है और दिल्ली पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स के जवान भी तैनात किए गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार एयरपोर्ट से लेकर केंद्रीय दिल्ली तक सुरक्षा बढ़ाई गई है ताकि किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटा जा सके।
---विज्ञापन---
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत की फ्लाइट दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर लैंड कर चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की टीम अभिजीत को एयरपोर्ट पर नहीं रोकेगी। एयरपोर्ट से वे जहां जाना चाहेंगे जाने देंगे। वे बॉस्टन (अमेरिका) लंदन से दिल्ली आने वाली ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA-257 से भारत आए हैं।
Cockroach Janta Party Protest Live Updates: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज दिल्ली में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेगी। विरोध प्रदर्शन करने के लिए शाम 5 बजे तक की अनुमति मिली गई है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके अमेरिका से दिल्ली पहुंच चुके हैं। मशहूर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे, जिसके लिए वे लद्दाख से दिल्ली आ गए हैं। अभिजीत दिपके ने समर्थकों के साथ पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाकर प्रदर्शन करने की अनुमति ली।
---विज्ञापन---
क्यों किया जाएगा विरोध प्रदर्शन?
बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। NEET पेपर लीक और CBSE मार्कशीट विवाद के चलते पार्टी इस्तीफा मांग रही है। अभिजीत दिपके कहना है कि सरकार, CBSE बोर्ड और NTA एजेंसी की अनदेखी, लापरवाही के चलते छात्रों का भविष्य दांव पर लगा है। पहले पेपर लीक हो जाते हैं और फिर कार्रवाई के नाम पर तबादले करके दिखावा कर दिया जाता है, जबकि सरकार को पेपर लीक के खिलाफ कड़ा कानून बनाना चाहिए।
---विज्ञापन---
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ...
---विज्ञापन---