Video: CJP के अभिजीत दिपके पर 'अटैक', महिला ने फेंकी चेहरे पर स्याही, लगाए जय श्रीराम के नारे

Abhijeet Dipke News: जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में फिर हंगामा हुआ है, क्योंकि अभिजीत दिपके पर हमला किया गया है. एक महिला ने अभिजीत पर स्याही फेंक दी और नारेबाजी करने लगी. इससे पहले आज सुबह भूख हड़ताल पर बैठै सोनम वांगचुक पर हमला करने का प्रयास किया गया था.

CJP Founder Abhieet Dipke

अभिजीत से पहले सोनम पर कुछ फेंककर हमला करने की कोशिश की गई थी.

आज सुबह भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके पर हमला हुआ है, जिसके चलते जंतर-मंतर पर फिर जबरदस्त हंगामा हुआ. एक महिला भीड़ को चिरते हुए मंच तक पहुंची और अभिजीत पर स्याही फेंक दी, जो उनके मुंह और कपड़ों पर गिरी. स्याही फेंकने के बाद महिला ने जय श्रीराम के नारे भी लगाए. महिला की हरकत देखते ही अभिजीत के समर्थकों ने उसे पकड़ लिया और दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया.

विज्ञापन

सोनम वांगचुक पर भी हमले का प्रयास हुआ

बता दें कि अभिजीत दिपके से पहले जंतर-मंतर पर ही NEET पेपर लीक मुद्दे पर भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक पर हमले का प्रयास किया गया था. इसके बाद सोनम वांगचुक को जबरन जंतर-मंतर से हटा दिया गया. हाई कोर्ट के आदेश पर पुलिस उन्हें जबरन उठाकर अस्पताल ले गई और उपचार कराया. सोनम वांगचुक 28 जून से भूख हड़ताल पर बैठे थे और उनका स्वास्थ्य लगातार खराब हो रहा था. उनका वजन भी लगातार गिर रहा था, जिससे खतरा था.

विज्ञापन

भाजपा पर गुंडे भेज हमला कराने का आरोप

बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अभिजीत पर हमला करने के लिए गुंडे भेजे थे. इससे पहले आज सुबह भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक को जबरन पुलिस के जरिए धरने से उठा दिया गया. देश में सत्तारूढ़ दल हमारे विरोध प्रदर्शन का दमन करना चाहता है. क्योंकि हम उनके शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. पेपर लीक से जुड़ी सरकार की खामियों को देश के सामने उजागर कर रहे हैं.

अभिजीत दिपके का भूख हड़ताल का ऐलान

बता दें कि सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन से हटाने के बाद दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से जगह खाली करने को कहा. लेकिन अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल का ऐलान कर दिया. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि मैं अभी से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर रहा हूं. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पूरी कराकर ही दम लेंगे. भारत के टॉप मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन लेने की चाहत रखने वाले छात्रों को यहां आना चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ