Cobra Snake in Amazon Order Box: ऑनलाइन शॉपिंग ऐप Amazon से सामान खरीदा है तो सावधान रहें। खासकर पैकेट खोलते समय, वरना आपकी जान दांव पर लग सकती है। जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी सांसें भी सूख जाएंगी। आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे, क्योंकि Amazon के ऑर्डर बॉक्स से चीज ही ऐसी निकली।
बेंगलुरु के दंपति ने Amazon से शॉपिंग की थी और जब ऑर्डर आया, उन्होंने बॉक्स खोला तो उसमें से Cobra Snake निकला, जिसे देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पहले उन्होंने खुद को संभाला, किसी तरह बॉक्स वापस बंद किया और कंपनी को शिकायत दी। मामले का पता चलते ही और वीडियो देखकर कंपनी वाले हैरान थे। उन्होंने शिकायत का जवाब भी दिया है।
Live Snake in my Amazon Order
byu/tanvi2002 inIndianGamingविज्ञापन
यह भी पढ़ें:तुलसीदास को गंवार बताने पर बवाल, पंडित प्रदीप मिश्रा का एक और विवादित बयान, वीडियो सुन भड़के लोग
टेप से चिपका होने के कारण डस नहीं पाया कोबरा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु में सरजापुर रोड पर रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बताया कि उन्होंने Amazon ऑनलाइन शॉपिंग ऐप से Xbox कंट्रोलर मंगवाया था, लेकिन जब ऑर्डर बॉक्स आया और उसे खोलने लगे तो उसके अंदर से कोबरा स्नेक बाहर आया। यह देखकर उनकी पत्नी डर गई, क्योंकि सांप पैकेजिंग की टेप से चिपका था, इसलिए वह डस नहीं पाया।
गनीमत रही कि फ्रॉड होने के अलर्ट के चलते वे ऑर्डर बॉक्स को खोलते समय वीडियो बना रहे थे, ताकि बॉक्स से क्या निकला? इसका सबूत रहे, लेकिन सांप निकलना तो अवश्विसनीय था। उन्होंने किसी तरह बॉक्स को वापस बंद किया। उसके बाद भी दोनों को संभलने में करीब 2 घंटे लग गए। आपस में बात करके दोनों ने Amazon के अधिकारी को फोन करके मामले के बारे में बताया।
यह भी पढ़ें:भारत-पाकिस्तान और चीन…किसके पास किससे ज्यादा परमाणु हथियार? SIPRI की रिपोर्ट में खुलासा
सांप जंगल में छोड़ा, कंपनी का रवैया असंतोषजनक
पीड़ित दंपति ने बताया कि उन्होंने वीडियो को पूरी डिटेल के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया। वीडियो के साथ लिखित शिकायत कंपनी के अधिकारी को ईमेल भी की। इसके बाद कंपनी की तरफ से उनकी पोस्ट पर रिप्लाई किया गया। कंपनी ने लिखा कि Amazon से आए ऑर्डर को लेकर आपको जो असुविधा हुई, उसके बारे में जानकर खेद है। कंपनी मामले की जांच कराएगी।
आप कंपनी को यह वीडियो और लिखित शिकायत ईमेल कर दें। जल्दी ही कंपनी की एक टीम अपडेट के साथ आपसे संपर्क करेगी। वहीं दंपति का कहना है कि अभी तक न उनसे कंपनी की टीम ने संपर्क किया है और न ही उन्हें रिफंड मिला है। हालांकि कोबरा सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है, लेकिन कंपनी का रवैया संतोषजनक नहीं है।
यह भी पढ़ें:एयर इंडिया के खाने में ब्लेड मिला, पैसेंजरों ने खूब बवाल काटा, एयरलाइन को मांगनी पड़ी माफी
संबंधित खबरें
SIR के खिलाफ 'INDIA' ब्लॉक की याचिका पर SC ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब
38 mins agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
42 mins ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
48 mins agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
1 hr agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
1 hr ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
2 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
2 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
3 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
5 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines