Cobra snake hidden in helmet: बाइक या साइक्लिंग करते समय हेलमेट को बेहद जरूरी माना जाता है। लेकिन हम हेलमेट पहनने को लेकर ज्यादा सतर्कता नहीं बरतते हैं। लेकिन एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें दिखाया गया है कि पूरी तरह जांचने के बाद ही हेलमेट को सिर पर पहनें। चौंकिए मत, वीडियो देखने के बाद आप हेलमेट को हमेशा पूरी तरह चेक करने के बाद ही पहनेंगे। क्योंकि वीडियो आपको चौकन्ना बना देगा। नया मामला सामने आया है केरल के त्रिशूर पुथुर में।
दो माह का कोबरा सांप भी बड़े जितना घातक
जो सांप हेलमेट में दिखाई दे रहा है, वह इंडियन कोबरा स्नैक है, जो आकार में छोटा है। सांप ऐसी जगह छिपा है, जहां उसके होने के बारे में कोई अंदाजा तक नहीं लगा सकता है। जिस व्यक्ति के हेलमेट में कोबरा मिला है, उसका नाम सोजन है। सोजन ने काम से लौटने के बाद अपना हेलमेट स्कूटर के ऊपर ही प्लेटफॉर्म में रख दिया था। शाम के समय सोजन को निकलना था। लेकिन सोजन को हेलमेट उठाने से पहले उसमें हलचल दिखाई दी। सोजन को लगा कि हेलमेट के भीतर सांप है।
यह भी पढ़ें-Watch Video: फलस्तीन के बाद अब लेबनान का इजरायल पर हमला, उत्तरी सीमा पर दागीं मिसाइलें
जिसके बाद सोजन की ओर से इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। जिसके बाद विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कर्मियों ने थोड़ी देर के बाद कोबरा को अपने कब्जे में ले लिया। विभाग कर्मियों की ओर से बताया गया कि सांप इंडियन कोबरा है। जो लगभग दो माह का है। सर्प स्वयंसेवक लिजो सैफ, जिन्होंने कोबरा को काबू किया, का कहना है कि छोटे और बड़े कोबरा दोनों बराबर खतरनाक हैं। ये सांप बैग, जूतों या फिर घर में रखे किसी सामान में आसानी से छिपने में माहिर होते हैं। इसलिए सावधानी बरतें।
संबंधित खबरें
'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
15 mins agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
28 mins agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
45 mins agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
58 mins agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
1 hr agoचक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
1 hr ago'इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा रही सरकार...', दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना
2 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 hrs ago'20 बाजार, 20 कारोबारी, 20 मिनट', ट्रेड यूनियन का फिर राहुल गांधी को लेटर
3 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines