Watch Video: फलस्तीन के बाद अब लेबनान का इजरायल पर हमला, उत्तरी सीमा पर दागीं मिसाइलें

Israel lebanon war after palestine tension: फलस्तीन के हमले के बाद अब लेबनान की फौज ने भी इजरायल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लेबनान की ओर से इजरायल के उत्तरी हिस्सों में मिसाइलें दागी गई हैं। अब इजरायल को दक्षिणी और उत्तरी, दोनों छोरों पर हमलों का सामना करना पड़ रहा है।

Israel Attack,Hamas Attack

Israel lebanon war after palestine tension: फलस्तीन से लड़ रहे इजरायल को अब एक और जंग से जूझना पड़ रहा है। उत्तरी सीमा पर अब लेबनान की ओर से हमला कर दिया गया है। लेबनान ने इजरायल पर मोर्टार और मिसाइलों से हमला किया गया है। हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। इजरायल को दक्षिण छोर पर हमास से निपटना पड़ रहा था। लेकिन अब उत्तरी छोर पर लेबनान का सामना भी करना पड़ेगा। लेबनान की मिसाइलें इजरायल के माउंट दोव क्षेत्र में आकर गिरी हैं। हालांकि अभी किसी के हताहत होने की बात सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

इजरायल ने तोपों से दिया जवाब

बताया जा रहा है कि इजरायल पर हिज्बुल्ला ने अटैक किया है। दोनों के बीच पहले भी लड़ाई हो चुकी है। इजरायल ने भी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया है। इजरायल की डिफेंस फोर्स की ओर से लेबनान में तोप से गोलाबारी की गई है। इजरायल की ओर से कहा गया है कि उसे पहले से अंदेशा था कि अटैक होगा। वह पहले से ही इससे निपटने को तैयार था। आईडीएफ के कई सैनिक लेबनान बॉर्डर पर हैं। सभी जगहों पर हम इजरायल के लोगों की सुरक्षा को लेकर काम करेंगे।

विज्ञापन

लेबनान और इजरायल में सब कुछ ठीक नहीं है। दोनों देश एक-दूसरे को दुश्मन मानते हैं। दोनों के बीच 2006 में शांति समझौता हुआ था। लेकिन कुछ साल में लेबनान की ओर से छोटे हमले किए जाने लगे हैं। इजरायल भी इसका जवाब देता है। लेबनान में हिज्बुल्ला गुट है, जिसको वेस्टर्न कंट्री आतंकी मानते हैं। ये गुट इजरायल पर अटैक करता रहा है। वहीं, हमास के अटैक में अब तक 300 मौतें इजरायल में हो चुकी हैं। 1800 से ज्यादा लोग घायल हैं। फलस्तीन में भी इतने ही लोग मारे गए और घायल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ