कोलकाता: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोयला तस्करी मामले में कोलकाता में एक कारोबारी के घर से भारी मात्रा में नकदी जब्त की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जांच एजेंसी ने घोटाले के मद्देनजर पश्चिम बंगाल के कोलकाता में कई स्थानों पर छापेमारी की।

सूत्रों ने बताया कि ईडी ने बुधवार को कोलकाता के व्यवसायी के आवास पर छापा मारा और लंबी पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। आरोपी की पहचान मंजीत सिंह जिट्टा के रूप में हुई है, जो कोलकाता का एक नामी कारोबारी है। उसके पश्चिम बंगाल के कई लोकप्रिय ढाबों से संबंध हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ