अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ को बड़ी खुशखबरी मिली है. नेशनल सर्वे की एक रिपोर्ट ने ये बता दिया है कि चुनाव के नतीजों का रुख किस तरफ होने वाला है. देशभर के मुख्यमंत्रियों के बारे में एक प्राइवेट संस्था ने जो सर्वे किया है, उसमें सीएम योगी का नंबर सबसे ऊपर है. रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें 1000 में से 897 अंक मिले हैं.
किस आधार पर हुआ सर्वे?
इस सर्वे में रैंकिंग के लिए मुख्यमंत्रियों की लीडरशिप, उनकी प्रशासनिक क्षमता, कार्यशैली और जनता के बीच उनकी लोकप्रियता को पैमाना बनाया गया है. ये सर्वेक्षण फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट की तरफ से किए गए बेस्ट चीफ मिनिस्टर सर्वे 2026 में प्रकाशित हुआ है. सर्वे में देश भर के 15 मुख्यमंत्रियों को शामिल किया गया है, जिनमें से टॉप 10 को सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्रियों में जगह दी गई है और 11 से 15 वें स्थान पर आने वाले मुख्यमंत्रियों को ‘मुख्यमंत्री पंचरत्न’ श्रेणी में स्थान दिया गया है.
ये भी पढ़ें: आउटसोर्स कर्मचारियों को कौन से तोहफे देने जा रहे CM योगी? जानिए- क्या है UPCOS पोर्टल
दूसरे नंबर पर कौन?
3 से 4 महीने तक चले इस सर्वे में समाज के अलग-अलग वर्गों से आने वाले लोगों की राय ली गई है. इस सर्वे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दूसरा स्थान मिला है. इस सर्वे के नतीजे ऐसे समय में आई है जब उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव कुछ ही महीने दूर है और अखिलेश यादव इस पर सीएम योगी को कड़ी टक्कर देने का दावा कर रहे हैं. लेकिन इस सर्वे के नतीजे कुछ और ही इशारा कर रहे हैं और अगर सर्वे का इशारा सही है तो फिर इस बार भी उत्तर प्रदेश में क्या हो सकता है इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है.
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
3 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
4 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
6 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
7 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
9 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
9 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
10 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
10 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
10 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines