CM Yogi Adityanath Get support from RSS: सीएम योगी के बंटेंगे तो कटेंगे वाला बयान पर अब संघ ने भी प्रतिक्रिया दी है। संघ ने कहा कि हिंदू को तोड़ने के लिए लोग ऐसे काम कर रहे हैं। हिंदू एकता लोक कल्याण के लिए जरूरी है। संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि हमें इसे आचरण में लाना होगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगरा में अगस्त महीने में जन्माष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि बंटेंगे तो कटेंगे। इसके बाद इस नारे को विपक्षी दलों ने जमकर बवाल काटा हुआ है। सबसे बड़ा विरोध तो सपा की ओर से हुआ। वहीं कांग्रेस ने भी उनके इस बयान का विरोध किया। अब खबर है कि संघ ने उनके इस बयान का समर्थन किया है।
संघ ने क्या कहा?
संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि इसे हमें आचरण में लाना होगा। कुछ लोग हिंदू समुदाय को तोड़ने का काम कर रहे हैं। लोक कल्याण के लिए हिंदू समाज में एकता जरूरी है। सीएम योगी के इस बयान को हरियाणा चुनाव में बीजेपी ने जबरदस्त भुनाया। उनके इस बयान की चर्चा तो झारखंड और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में भी हो रही है। उनके बयान के होर्डिंग हर शहर और गली-मुहल्ले में लगे हैं।
ये भी पढ़ेंः Maharashtra Election 2024: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 23 उम्मीदवारों को कहां से मिला टिकट?
बीजेपी भुना रही सीएम योगी का नारा
बता दें कि बीजेपी सीएम योगी के नारे के दम पर बिखरे हिंदू वोटर्स को एक करना चाहती है। राम मंदिर के नारे पर जो धु्रवीकरण हुआ, उसका नतीजा हमारे सामने है, पार्टी की केद्र में दो-दो बार सरकार बनी, लगातार तीसरी बार बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए की है। बीजेपी विपक्ष की जातीय गोलबंदी खासकर जातीय जनगणना का तोड़ निकालने के लिए इस नारे को जमकर भुना रही है।
ये भी पढ़ेंः Maharashtra Chunav 2024: उद्धव ठाकरे की दूसरी लिस्ट में 15 प्रत्याशी कौन?
सीएम योगी ने क्या कहा था
सीएम योगी ने आगरा में आयोजित एक कार्यक्रम राष्ट्र की एकता में कहा कि राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता। राष्ट्र तभी सशक्त बनेगा जब हम सब एक होंगे। सीएम ने कहा कि आप बांग्लादेश में देख रहे हैं, वो गलतियां यहां नहीं होनी चाहिए। बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे, सुरक्षित रहेंगे और समृद्धि की पराकाष्ठा पर पहुंचेंगे।
संबंधित खबरें
115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
19 mins agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
1 hr agoLIVE: आज LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स का विरोध प्रदर्शन, CBD ग्राउंड में देंगे धरना
1 hr agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
2 hrs ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
2 hrs ago'बाप भी जाएगा' बयान पर खरगे के खिलाफ शिकायत, आज BJP का देशव्यापी प्रदर्शन
2 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
10 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
11 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
13 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines