Banke Bihari Corridor News: कहते हैं कि दूध का जला, छाछ भी फूंक-फूंक कर पीता है। ये कहावत अब बीजेपी पर भी सटीक बैठ रही है। कम से कम मथुरा कॉरिडोर में मामले में तो यही कहा जा सकता है। दरअसल अयोध्या और काशी में कॉरिडोर निर्माण के बाद यूपी सरकार का प्लान मथुरा में भी कॉरिडोर बनाने का है। इस बीच कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि मथुरा में बांके बिहारीजी मंदिर कॉरिडोर बनाने के दौरान किसी को उजाड़ा नहीं जाएगा।
ये भी पढ़ेंः रेप पीड़िता की मौत, सुलह को ऑफर किए 4 लाख…’ बिचौलिया और आरोपी इंस्ट्रक्टर गिरफ्तार
अयोध्या और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर
2017 में यूपी की सत्ता में बीजेपी के काबिज होने के बाद अयोध्या और वाराणसी में राज्य सरकार ने कॉरिडोर का निर्माण कराया है। हालांकि स्थानीय स्तर पर इन कॉरिडोर के निर्माण में लोगों के घर और मकान भी तोड़े गए। सरकार ने प्रभावितों को मुआवजा भी दिया। लेकिन, घर और दुकान तोड़े जाने के चलते लोगों में नाराजगी देखी गई।
अयोध्या का चुनाव हारी भाजपा
मथुरा में भी स्थानीय लोगों को डर है कि कॉरिडोर बनने से उनकी आजीविका पर असर पड़ सकता है। इसका जमकर विरोध हो रहा है। दूसरी ओर फैजाबाद लोकसभा चुनाव हारने के बाद बीजेपी सतर्क है। पार्टी और सरकार फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। अयोध्या के नतीजों को देख आम राय यही बनी है कि जनता ने विकास के नाम हुई तोड़-फोड़ के खिलाफ अपना मैंडेट दिया है। 2024 के चुनाव में सिर्फ अयोध्या ही नहीं बल्कि वाराणसी में भी भाजपा को वोट शेयर के मामले में तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा है।
ये भी पढ़ेंः ‘बंटेंगे तो कटेंगे…’,आगरा में CM योगी ने बांग्लादेश का उदाहरण देकर किसे चेताया?
बांके बिहारी कॉरिडोर
बांके बिहारी मंदिर में अव्यवस्थाओं को सुधारने के लिए यूपी सरकार कॉरिडोर का निर्माण कराना चाहती है। कॉरिडोर के निर्माण पर 250 करोड़ के खर्च का अनुमान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉरिडोर निर्माण के लिए सभी पक्षों से संवाद किया जाए और सभी को आश्वस्त करें कि किसी को उजाड़ा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों के पुनर्वास की सुदृढ़ योजना बनाई जाए। सीएम के मथुरा दौरे के बाद माना जा रहा है कि जल्द बांके बिहारी कॉरिडोर पर काम शुरू हो सकता है।
संबंधित खबरें
कौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
3 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
6 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
9 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
9 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
11 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में स्कूल की तीन इमारतों में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद
12 hrs agoबीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
19 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
20 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
21 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines