रेप पीड़िता की मौत, सुलह को ऑफर किए 4 लाख…’ बिचौलिया और आरोपी इंस्ट्रक्टर गिरफ्तार

Sonbhadra Uttar Pradesh News: बिचौलिये ने परिवार को चार लाख रुपये पर मामले को सुलझाने का ऑफर दिया है। हालांकि परिवार ने इस बिचौलिये के खिलाफ भी केस दर्ज कराया है।

Karnataka Gang Rape Case, Bengaluru crime

सोनभद्र केस में आरोपियों ने पीड़िता के परिवार को धमकी भी दी है।

Sonbhadra Uttar Pradesh News: सोनभद्र में रेप पीड़िता की मौत के बाद पैसे देकर मामला सुलझाने का मामला सामने आया है। यही नहीं सुलह करने के लिए पहुंचे लोगों ने पीड़िता के परिवार को धमकी भी दी है। मामला दुद्धी कोतवाली का है, जहां 30 दिसंबर 2023 को पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी, लेकिन इलाज के दौरान 13 अगस्त 2024 को पीड़िता की मौत हो गई। मामले में परिवार की शिकायत पर एक शिक्षा मित्र और सहायक अध्यापक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जबकि आरोपी अनुदेशक (Instructor) को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस बीच मामले को सुलझाने के लिए एक बिचौलिये ने परिवार से संपर्क किया है। बिचौलिये ने परिवार को चार लाख रुपये पर मामले को सुलझाने का ऑफर दिया है। हालांकि परिवार ने इस बिचौलिये के खिलाफ भी केस दर्ज कराया है। मामले में एक अन्य छात्रा ने भी आरोपी अनुदेशक पर रेप का आरोप लगाया है।

मथुरा में 50 लोगों की तबीयत बिगड़ी

दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के मथुरा में कुट्टू का आटा खाने से 50 लोगों की तबीयत बिगड़ गई है। इन लोगों ने कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर कुट्टू के आटे से बने पकौड़े खाए थे, जिसकी वजह से इनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें सीएससी में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती होने वालों में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल हैं।

बीमार लोगों में से 6 को आगरा के एसएन अस्पताल, 15 को जिला अस्पताल और 11 को सैया अस्पताल रेफर किया गया है। इन लोगों का संबंध मथुरा के फरह इलाके में गांव परखम, बरोदा, मिर्जापुर और मखदूम खैरट गांव से है। हालांकि एक साथ 50 से अधिक लोगों की तबीयत तबीयत बिगड़ने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ