'जम्मू से सेना को हटाकर चीन बॉर्डर भेजने पर हुआ नुकसान', कठुआ एनकाउंटर पर क्या बोले CM उमर अब्दुल्ला?

जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में स्थित सुदूर जंगल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 4 जवान शहीद हो गए। सीएम उमर अब्दुल्ला ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

Jammu Kashmir | CM Omar Abdullah | PM Modi

कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा देने की मांग करते हुए खत लिखा है।

जम्मू कश्मीर में कठुआ जिले के राजबाग में 27 मार्च से चल रही मुठभेड़ में अबतक 2 आतंकवादी ढेर किए गए और 4 जवान शहीद हो गए। साथ ही इस एनकाउंटर में 3 जवान जख्मी हो गए। सीएम उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू से सेना को हटाकर चीन बॉर्डर भेजने की वजह से यह नुकसान हुआ।

विज्ञापन

शदीहों को श्रद्धांजलि देने के बाद जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू से सेना को हटाकर चीन सीमा पर भेजा गया, जिससे यह नुकसान हुआ। जब चीन ने लद्दाख पर आक्रमण या घुसपैठ की, तब कश्मीर से तो सेना को हटा नहीं सकते थे। ऐसे में जम्मू से सेना को लद्दाख भेजा गया, जिस वजह से कमी आई है, उस कमी को दूर किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या बोले सीएम उमर अब्दुल्ला?

सीएम ने कठुआ मुठभेड़ में शहीद तारिक अहमद और जसवंत सिंह को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पिछले 3-4 सालों से जम्मू के कई इलाकों में आतंकी घटनाओं में इजाफा हुआ है। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि एनकाउंटर को लेकर उनके पास पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन लग रहा है कि नए ग्रुप के आतंकियों ने यह हमला किया है।

विज्ञापन

कठुआ में आतंकवाद विरोधी अभियान ‘सफियान’ चल रहा

बताया जा रहा है कि पुलिस एनकाउंटर में जैश-ए-मोहम्मद के मुखौटा संगठन पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट के आतंकी मारे गए हैं। गुरुवार सुबह से ही रुक-रुककर गोलीबारी चल रही है। इसे लेकर सुरक्षाबलों ने कठुआ में आतंकवाद विरोधी अभियान ‘सफियान’ चलाया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ