Cm Eknath Shinde Fadnavis Meet Amit Shah: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस मंगलवार रात को दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली में आज दोनों की मुलाकात भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से होनी है। उनके दिल्ली दौरे से महाराष्ट्र में फिलहाल सियासत गरमा गई है। हालांकि अजीत पवार दिल्ली नहीं आ रहे हैं वे इस समय बीमार चल रहे हैं।
कैबिनेट विस्तार को लेकर बन सकती है सहमति
शिंदे और फडणवीस के दिल्ली दौरे के दौरान शीतकालीन सत्र से पहले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सहमति बन सकती है। सूत्रों के अनुसार सीएम और डिप्टी सीएम ओबीसी और मराठा आरक्षण के मुद्दों पर भी चर्चा कर सकते हैं। यह यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि मौजूदा समय में अजीत पवार गुट भाजपा और शिंदे के नेतृत्व वाले मंत्रालयों में हस्तक्षेप कर रहा है।
सुप्रिया सुले ने साधा निशाना
बता दें कि अजीत पवार मंगलवार को महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में शामिल नहीं हुए। हालांकि सीएम शिंदे ने उनकी अनुपस्थिति को लेकर कहा कि वे अस्वस्थ है इसका कोई अलग मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए। वहीं कैबिनेट मीटिंग के इतर पवार ने मंगलवार को अपने आवास पर एनसीपी गुट के मंत्रियों के साथ मीटिंग की। जिससे सियासी विश्लेषक यह दावा कर रहे हैं कि वे नाखुश हैं। वहीं इस पूरे मामले को लेकर एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि गठबंधन सरकार के भीतर परेशानी है। हनीमून अवधि खत्म नहीं हुई है और वे परेशान होना शुरू हो गए हैं।
कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज
वहीं सूत्रों की मानें तो कैबिनेट विस्तार की बात की जा रही है लेकिन अभी 14 पदों के लिए फाॅर्मूला तय नहीं हो पाया है। बीजेपी इन 14 में से 10 पद अपने पास रखना चाहती हैं लेकिन शिंदे और पवार इसमें 4-4 पद मांग रहे हैं। वहीं मंत्रियों के संरक्षक मंत्री के पद वितरण को लेकर कोई सहमति नहीं दिख रही है।
संबंधित खबरें
नेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
18 mins agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
28 mins agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
1 hr agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
2 hrs ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
2 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
4 hrs agoजम्मू-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, सैयद रुहुल्लाह ने पार्टी से दिया इस्तीफा
4 hrs ago'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर बोले अखिलेश यादव
5 hrs agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines