Muharram News: मुहर्रम जुलूस से संबंधित घटनाओं के दौरान शनिवार यानी 29 जुलाई को अलग-अलग घटनाओं में 8 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान झड़प की भी कुछ खबरें आईं जिनमें 10 पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल हो गए।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जुलूस के दौरान पुलिस पर पथराव की गई। घटना में 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके अलावा, झपड़ों में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि झड़प के दौरान अनियंत्रित भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
दिल्ली में ऐसे शुरू हुई झड़प
पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई में निर्धारित मार्ग बदलने से रोक दिया गया था। पुलिस उपायुक्त (बाहरी) हरेंद्र सिंह के अनुसार, झड़प तब शुरू हुई जब कुछ ताजिया जुलूस आयोजकों ने अपने जुलूस को पहले तय किए गए मार्ग से हटाने की कोशिश की।
डायवर्जन पर आपत्ति के बाद पुलिस कर्मियों पर पथराव किया गया। डीसीपी सिंह ने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्के लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। डीसीपी ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
यूपी में शिया और सुन्नी के बीच झड़पें
मुहर्रम के जुलूस के दौरान ‘शिया’ और ‘सुन्नी’ मुस्लिम समुदायों के सदस्यों के बीच हिंसक लड़ाई और पथराव हुआ। घटना में कुल लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि पुलिस घायलों की सटीक संख्या नहीं बता पाई है।
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में मुहर्रम जुलूस में यूज किया जा रहा डीजे हाई-वोल्टेज तारों के संपर्क में आ गया जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 52 लोग झुलस गए।
अमोरोहा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आदित्य लांगेह के अनुसार, मृतकों की पहचान शानू (35) और ओवैस (13) के रूप में हुई है। लांगेह ने बताया कि गंभीर रूप से घायल चार लोगों को इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया है।
मुहर्रम से संबंधित एक अन्य घटना में, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हाई-टेंशन तार के संपर्क में आने के बाद ‘ताज़िया’ में आग लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, वाराणसी के दोषीपुरा इलाके में शिया और सुन्नी समुदायों के बीच झड़प हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
और पढ़े:- ISIS आतंकियों ने 15 अगस्त को धमाके की रची थी साजिश, महाराष्ट्र मॉड्यूल केस में खुलासा
झारखंड में करंट की चपेट में आने से चार लोगों की मौत
झारखंड के बोकारो में शनिवार को मुहर्रम का जुलूस निकालते समय बिजली की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। घटना तब हुई जब ‘ताज़िया’ 11,000 हाई-वोल्टेज टेंशन तार के संपर्क में आ गया। मृतकों की पहचान साजिद अंसारी (18), आशिफ रजा (21), गुलाम हुसैन (19) और इनामुल रब (34) के रूप में हुई। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चार लोगों की मौत पर दुख जताया है।
गुजरात में करंट लगने से दो लोगों की मौत
गुजरात के राजकोट जिले में मुहर्रम का जुलूस निकालते समय करंट लगने से दो लोगों की जान चली गई, जबकि 22 अन्य घायल हो गए। घटना शहर के रसूल पारा इलाके में हुई जब एक ताजिया 22 केवी ओवरहेड बिजली के तार के संपर्क में आ गया। मृतकों की पहचान जुनैद मजोठी (22) और साजिद समा (20) के रूप में हुई।
इससे पहले शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई अन्य नेताओं ने हजरत इमाम हुसैन को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “हम हज़रत इमाम हुसैन के किए गए बलिदानों को याद करते हैं। न्याय और मानव गरिमा के आदर्शों के प्रति उनका साहस और प्रतिबद्धता उल्लेखनीय है।”
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
6 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
8 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
9 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
10 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
11 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
12 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
12 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
12 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines