हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

INDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान; ममता बनर्जी से की मुलाकात

अभिजीत दीपके ने कहा कि यह मुद्दा किसी एक संगठन तक सीमित नहीं है और कॉजपा कथित वोट चोरी के खिलाफ लड़ने वाले सभी संगठनों का समर्थन करेगी. उन्होंने कहा, ‘जो भी इस वोट चोरी के खिलाफ लड़ेगा, हम सभी संगठनों का समर्थन करेंगे.’

विज्ञापन
CJP कथित वोट चोरी के खिलाफ लड़ने वाले सभी संगठनों का समर्थन करेगी. (Photo: ANI)

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शनिवार को दिल्ली में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी से मुलाकात कर संगठन के प्रदर्शनों का समर्थन करने के लिए उनका आभार जताया. उन्होंने ‘वोट चोरी’ के आरोप को लेकर ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली के प्रति भी समर्थन जताया. अभिजीत दीपके ने हालांकि कहा कि कॉजपा अपनी स्वतंत्र पहचान बरकरार रखेगी और रविवार को विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं होगी.

ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके

सीजेपी संस्थापक ने कहा कि उन्होंने ममता बनर्जी से मुलाकात कर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक के मुद्दे पर जंतर-मंतर पर संगठन के पहले प्रदर्शन के दौरान समर्थन और सौरभ दास व आशुतोष रांका की दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के समय साथ देने के लिए उनका आभार जताया. उन्होंने कहा, ‘मैं सिर्फ दीदी को धन्यवाद देने आया था क्योंकि जंतर-मंतर पर हमारे पहले आंदोलन के दौरान उन्होंने (ममता बनर्जी ने) हमारा समर्थन किया था. वह हमेशा युवा आंदोलन के साथ मजबूती से खड़ी रहीं. जब दिल्ली पुलिस ने सौरभ और आशुतोष को गिरफ्तार किया, तब भी दीदी ने हमारा मजबूती से साथ दिया.’

यह भी पढ़ें: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मॉक पार्लियामेंट में सर्वसम्मति से ‘महाभियोग प्रस्ताव’ पास, खरगे और राहुल गांधी ने लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन

रैली में शामिल नहीं होगी कॉकरोच जनता पार्टी

अभिजीत दीपके ने रविवार को रामलीला मैदान में होने वाली रैली में सीजेपी की भागीदारी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि संगठन प्रदर्शन का समर्थन करता है लेकिन स्वतंत्र रूप से काम करना जारी रखेगा. उन्होंने कहा, ‘हम कल (रविवार को) के प्रदर्शन का समर्थन करते हैं और उसके प्रति एकजुटता जताते हैं, लेकिन कॉकरोच जनता पार्टी एक स्वतंत्र संगठन है. यह एक तटस्थ मंच है और हम इसे ऐसा ही बनाए रखना चाहते हैं.’

अभिजीत दीपके ने कहा कि यह मुद्दा किसी एक संगठन तक सीमित नहीं है और कॉजपा कथित वोट चोरी के खिलाफ लड़ने वाले सभी संगठनों का समर्थन करेगी. उन्होंने कहा, ‘जो भी इस वोट चोरी के खिलाफ लड़ेगा, हम सभी संगठनों का समर्थन करेंगे.’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘मॉक संसद’ में ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola