दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट से पहले पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास ने अपना फोन नंबर लीक होने का आरोप लगाया है. उनका दावा है कि फोन नंबर पब्लिक होने के बाद उन्हें एक घंटे में 300 से ज्यादा फोन कॉल और कई मैसेज आ चुके हैं. सौरव दास ने इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस पर कई तरह के सवाल उठाए हैं. उनका फोन नंबर लीक तब हुआ जब CJP ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया. बता दें, दिल्ली में 10 अक्टूबर यानी आज निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था और प्रोटेस्ट शूरू हो चुका है. लोग जंतर-मंतर पर इकट्ठा होना शुरू हो चुके हैं और पुलिस की तैनाती भी काफी सख्त है.
एक घंटे में आए 300 से ज्यादा कॉल
रिपोर्ट के मुताबिक, सौरव दास ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फोन कॉल और व्हाट्सएप मैसेज की बाढ़ आने की बात कही. उन्होंने दावा किया कि सिर्फ एक घंटे के अंदर उन्हें 300 से ज्यादा फोन कॉल आ चुके थे और कॉल आने का सिलसिला जारी था. दास ने आरोप लगाया कि उनका फोन नंबर दिल्ली पुलिस की ओर से प्रसारित किए गए कुछ दस्तावेजों में सामने आया.
पुलिस के डॉक्यूमेंट्स को लेकर उठाए सवाल
रिपोर्ट के मुताबिक, सौरव दास ने जिन डॉक्यूमेंट्स का जिक्र किया, वे पिछले प्रदर्शन से जुड़े अंडरटेकिंग फॉर्म और परमिशन को खारिज करने वाले लेटर से रिलेटेड था. दास ने उन मीडिया संस्थानों पर भी सवाल उठाए, जिन्होंने कथित तौर पर डॉक्यूमेंट्स को उनका फोन नंबर हटाए बिना साझा किया. उनका कहना था कि इस तरह पर्सनल इंफॉर्मेशन लीक होने से उन्हें लगातार कॉल आने का सामना करना पड़ रहा है.
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी
यह मामला CJP के 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट शुरू होने से पहले सामने आया है. संगठन ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है. पार्टी मतदाता सूचियों को लेकर भी सवाल उठा रही है. दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है.
क्या आम लोगों के कामकाज पर पड़ेगा असर?
दिल्ली के आम लोगों को घर के अंदर रहने के लिए कोई एडवाइजरी जारी नहीं की गई है. हालांकि, जंतर-मंतर, पार्लियामेंट स्ट्रीट, राजघाट और आसपास के इलाकों से गुजरने वाले लोगों को पाबंदियों और देरी का सामना करना पड़ सकता है. वहीं, अगर प्रशासन की ओर से रास्तों में बदलाव का एलान किया जाएगा तो लोगों को निकलने से पहले आधिकारिक अपडेट को चेक करते रहना है.
संबंधित खबरें
दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक मार्च, कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक चलेंगे पैदल
15 mins agoSC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
7 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
8 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
10 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
11 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
12 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
12 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
13 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
14 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines