कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने ऐलान किया है कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. CJP की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया गया है कि रविवार को फिर से जंतर-मंतर कूच किया जाएगा. पार्टी के संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते ये भी कहा- ”अभिजीत दीपके की दादी का निधन हो गया है, लेकिन उनका परिवार उन्हें इस नुकसान के बारे में बता भी नहीं पा रहा है. उनके ठिकाने का पता नहीं है और उनके वकील भी उन तक नहीं पहुंच पा रहे हैं. दिल्ली पुलिस को उन्हें तुरंत रिहा करना चाहिए.”
यह भी पढ़ें- अभिजीत दीपके को डिटेन करने क्यों भेजी महिला पुलिस अधिकारियों की टीम? क्या थी दिल्ली पुलिस की रणनीति
अजिंक्य शिंदे को दीपके ने सौंपी कमान
अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिए जाने के बाद अजिंक्य शिंदे ने प्रदर्शन की कमान संभाली. दीपके ने हिरासत में लिए जाने से पहले ही एक वीडियो मैसेज रिकॉर्ड करके अजिंक्य को ये जिम्मेदारी सौपी थी, जिसे सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया गया है. दीपके ने कहा,’अगर आप ये वीडियो देख रहे हैं, तो इसका मतलब है कि मुझे, सौरव दास और आशुतोष रांका को गिरफ्तार कर लिया गया है.’ उन्होंने समर्थकों से शिंदे का साथ देने और उनकी गैरमौजूदगी में आंदोलन जारी रखने को कहा.
कई नेता हिरासत में
शनिवार को CJP ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया था. इसके मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर लोगों की आवाजाही पर पाबंदियां लगाई गई थीं. इस बीच, पुलिस ने दिल्ली में कई जगहों पर नेताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. शनिवार दोपहर को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी, केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन समेत विपक्षी गठबंधन के कई नेताओं को हिरासत में लिया, जिनमे से कई को रिहा भी कर दिया गया.
यह भी पढ़ें: Viral Video: अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
1 hr agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
2 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
2 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
3 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
6 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
7 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
9 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
10 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
10 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines