कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट पर ही हिरासत में ले लिया. तीनों मुंबई से दिल्ली जंतर-मंतर प्रदर्शन में हिस्सा लेने पहुंचे थे. जैसे ही उनकी प्लेन लैंड हुई, दिल्ली पुलिस की टीम उनके प्लेन के अंदर ही पहुंच गई और उन्हें हिरासत में ले लिया. इस बीच गौर करने वाली बात यह है कि उन्हें हिरासत में लेने पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम में केवल महिला अधिकारी थीं.
हालांकि, अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि दिल्ली पुलिस की महिला अधिकारियों की टीम भेजने के पीछे कौन सी रणनीति थी. अंदेशा लगाया जा रहा है कि हो सकता है कि दिल्ली पुलिस ने यह रणनीति जानबूझकर अपनाई हो. दिल्ली पुलिस को लगा हो कि पुरुष अधिकारियों की टीम भेजने पर प्लेन में टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है. विमान में गलियारे संकरे होते हैं, वहां बहुत कम जगह होती है. ऐसे में मामूली टकराव की वजह से बड़ा हंगामा हो सकता था. ऐसी स्थिति से बचने के लिए दिल्ली पुलिस ने शायद महिला अधिकारियों को तैनात करने का किया हो.
यह भी पढ़ें : ‘देखो वो आ रहे है…’, हिरासत से पहले अभिजीत दीपके ने दिल्ली एयरपोर्ट पर प्लेन में बनाया VIDEO
इसके पीछे की वजह दिल्ली पुलिस का 20 जुलाई के प्रदर्शन का अनुभव भी हो सकता है. 20 जुलाई को पेपर लीक के विरोध में छात्र प्रदर्शनकारियों के संसद की ओर मार्च करने के दौरान हिंसा भड़क गई थी. इसके बाद CJP ने पुरुष पुलिस अधिकारियों पर महिला प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि लड़कियों के सिर फोड़ दिए गए और उनके कपड़े फाड़ दिए गए.
कैसे डिटेन किए गए दीपके?
एयरपोर्ट प्लेन लैंड होने के बाद जैसे ही दिल्ली पुलिस की टीम प्लेन में चढ़ने लगे, तभी दीपके ने विंडो सीट से रिकॉर्डिंग शुरू कर दी. उनके साथी सौरभ दास बीच वाली सीट पर बैठे थे. वहीं, उनके बगल में आशुतोष रांका बैठे थे. हिरासत के सामने आये वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला पुलिसकर्मी CJP नेताओं को घेरे हुए खड़ी हैं. दीपके हिरासत में उनसे यह कहते है देखे जा सकते हैं कि वे उनके प्लेन से उतरने का तो इंतजार कर सकते थे.
यह भी पढ़ें : स्पाइक स्ट्रिप्स, पत्थरों की बैरिकेडिंग… CJP प्रदर्शनकारियों को कैसे रोक रही दिल्ली पुलिस? देखें VIDEO
दीपके वीडियो में कह रहे हैं कि, ‘आप देख सकते हैं कि देश किस ओर जा रहा है. वे हमें सीधे प्लेन से ही अरेस्ट करने आए हैं. ऐसा तो इंदिरा गांधी ने भी नहीं किया था. यह तानाशाही है.’
प्लेन में दीपके पुलिसकर्मियों से यह कहते हुए दिख रहे हैं, ‘मैं गिरफ्तार होने ही आया हूं, मुझे गिरफ्तार करें.’
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
2 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
5 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
5 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
8 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
10 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
10 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
11 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
13 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
13 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines