Live Updates
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: अभिजीत दीपके के पिता भगवान दीपके का बड़ा बयान
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: राहुल गांधी लगातार जनता को भड़काने के लिए ऐसी भड़काऊ भाषा बोल रहे हैं- कंगना रनौत
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: मुंबई और पूरे महाराष्ट्र में होंगे प्रदर्शन, तानाशाही नहीं सहेंगे- आदित्य ठाकरे
मैंने किसी बॉन्ड पर दस्तखत नहीं किए- अभिजीत दीपके
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: CJP के समर्थन में प्रदर्शन करने पहुंचीं अंजलि दमानिया को हिरासत में लिया गया
सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मुंबई के दादर इलाके में मौजूद शिवाजी पार्क पहुंचीं, जिन्हें रविवार को हिरासत में लिया गया.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: 'राहुल गांधी के आरोप निराधार...', सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा बयान
बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के आरोप बेबुनियाद हैं.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: हमारे फोन जब्त कर लिए लेकिन जब्ती का कोई मेमो नहीं दिया- सौरभ दास
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: ज्ञानेश कुमार को बचाने की साजिश
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा, 'दिल्ली पुलिस पूरी तरह कॉम्प्रोमाइज है, वो पीएम मोदी और अमित शाह की शह पर काम कर रहे हैं. ये सब चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार को बचाने की कोशिश की जा रही है.'
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: प्रोटेस्ट को लेकर बोले चिराग पासवान
पटना में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, 'भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जहां शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन करना एक बुनियादी लोकतांत्रिक अधिकार है. हालांकि जो लोग प्रदर्शनों का इस्तेमाल हिंसा भड़काने और अराजकता फैलाने के लिए करते हैं, उनकी पहचान की जानी चाहिए और उन्हें रोका जाना चाहिए. अगर कांग्रेस को चुनाव आयोग को लेकर कोई चिंता है, तो उसे सही माध्यमों से अपनी बात रखनी चाहिए. मैं किसी भी तरह की हिंसा के खिलाफ हूं.'
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: दिल्ली में पाबंदियों को लेकर पुलिस सख्त
सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान प्रशासन को दिल्ली में सड़कों से बैरिकेड्स हटाने के आदेश दिए हैं, साथ ही कहा कि आप इंटरनेट बंद नहीं कर सकते.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: कपिल सिब्बत से मिलने पहुंचे सीजेपी नेता
दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन से रिहाई के बाद सीजेपी नेता अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास सीनियर वकील कपिल सिब्बल से मिलने पहुंचे.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: कॉकरोच कभी नहीं मरते: CJP
अपने नेताओं की रिहाई के बाद कॉकरोच जनता पार्टी का पहला बयान सामने आ गया है. सीजेपी ने अपने 'एक्स' हैंडल पर लिखा, 'आखिरकार दिल्ली पुलिस को अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को रिहा करने के लिए मजबूर होना पड़ा. कॉकरोच कभी नहीं मरते.'
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: आज 2 बजे CJP की प्रेस कांफ्रेंस
दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कांफ्रेंस होगी. रिहाई के बाद अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास मीडिया के सामने अपनी बात रखेंगे.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: शर्तों के साथ सीजेपी नेताओं की रिहाई
दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में मजिस्ट्रेट ने सीजेपी नेताओं, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को छोड़ने से पहले शर्त रखी कि वो एक साल तक शांति भंग नहीं करेंगे.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: प्रोटेस्ट पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी का बयान
दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (DSGMC) के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने कहा, 'गुरुद्वारा बंगला साहिब को राजनीतिक अखाड़ा बनाने की कोशिशें देखना बहुत दुखद है. ये एक पवित्र जगह है, जहां लोग प्रार्थना करने और अपने दुखों से राहत पाने आते हैं. फिर भी प्रदर्शनकारियों ने वहां घुसकर प्रदर्शन करने की कोशिश की, जिससे सिखों की भावनाएं बुरी तरह आहत हुईं. गुरुद्वारे के अंदर प्रार्थना की जा सकती है, लेकिन प्रदर्शन की इजाजत नहीं है. गुरुद्वारे के परिसर में पुलिसकर्मियों को घूमते हुए देखना सिख समुदाय के दिल को चोट पहुंचाता है. वर्दी पहने पुलिस का गुरुद्वारे के परिसर में घूमना बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, क्योंकि ये कोई आम रास्ता नहीं है. फिर भी, हालात का गलत फायदा उठाया जा रहा है, और खासकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक इस पर गंदी राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं. मैं उन्हें चेतावनी देना चाहता हूं: ये गुरुद्वारा है, आपकी राजनीति का अखाड़ा नहीं. अगर आप यहां ऐसी हरकतें करेंगे, तो गुरु साहिब आपको कभी माफ नहीं करेंगे.'
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: CJP नेताओं को छोड़ने के आदेश
दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में मजिस्ट्रेट ने सीजेपी नेताओं, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को छोड़ने के आदेश दे दिए हैं.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: मजिस्ट्रेट के सामने पेश हुए CJP नेता
CJP नेता अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को एहतियातन गिरफ्तार करने के बाद दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: ध्रुव राठी रिहा
दिल्ली पुलिस ने फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी को देर रात 3 बजे रिहा कर दिया. उन्हें सीजेपी प्रोसेस्ट से पहले डिटेन किया गया था. सूत्रों के हवाले से खबर है कि पुलिस ने राठी को जंतर-मंतर न जाने की चेतावनी दी है.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन पर पुलिस की निगरानी
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन भले ही खुल गए हैं, लेकिन पुलिस आने जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रख रही है. सेवा तीर्थ स्टेशन की तस्वीरें सामने आई हैं.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन की सुरक्षा बढ़ी
दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जहां CJP नेता अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: मजिस्ट्रेट के सामने पेश होंगे CJP नेता
सीजेपी की लीगल हेड ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को आज सुबह 9 बजे दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा. दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने मुझे सुबह इस बारे में जानकारी दी. CJP के लीगल हेड के तौर पर, मैं हमारी तरफ से पेश होने वाले दूसरे वकीलों के साथ पुलिस स्टेशन में मौजूद रहूंगी.'
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन आज खुले हैं, लोगों को आवाजाही में फिलहाल कोई दिक्कत नहीं हो रही है.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: जनपथ के पास पुलिस की तैनाती
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर के पास की सड़क जनपथ के पास पुलिस की तैनाती सख्त है, लोगों को प्रोटेस्ट साइट पर जाने नहीं दिया जा रहा है.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: पुलिस की सुरक्षा कड़ी
दिल्ली मेंं प्रोटेस्ट को लेकर पुलिस सतर्क है, प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कई रास्तों पर बैरिकेड लगाए जा रहे हैं. आने जाने वाले लोगों की तलाशी ली जा रही है.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: आज ट्रेनें कैंसिल नहीं हैं
आज से सभी ट्रेनें अपने तय वक्त पर चलेंगी. इससे पहले सुरक्षा कारणों के चलते रेलवे ने 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर आने वाली कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को कैंसिल कर दिया था.
CJP Jantar Mantar Protest Live: अजिंक्य शिंडे प्रोटेस्ट को कर रहे लीड
दिल्ली में सीजेपी प्रोटेस्ट का आज दूसरा दिन है, चूंकि अभिजीत दीपके, सौरव दास जैसे बड़े नेता अभी पुलिस हिरासत में हैं, इसलिए अजिंक्य शिंदे प्रदर्शन की कमान संभाल रहे हैं.
Cockroach Janta Party Protest, Jantar Mantar: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटस्ट का आज दूसरा दिन है. बीते शनिवार को दिल्ली पुलिस की सख्ती के कारण प्रदर्शनकारी प्रोटेस्ट साइट तक नहीं पहुंच पाए थे. पुलिस ने सुबह ही CJP नेताओं अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया था.
शनिवार को CJP ने सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया था. हालांकि दिल्ली में कई जगहों पर 3 से 5 लेयर की बैरिकेडिंग लगाकर समर्थकों को रोक दिया गया. हिरासत में लिए गए करीब 7,000 लोगों को रिहा कर दिया गया है, लेकिन CJP नेताओं की रिहाई की जानकारी अभी सामने नहीं आई है. राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 38000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं.
संबंधित खबरें
'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
1 hr agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
2 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
4 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
4 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
5 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
5 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
6 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
6 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
6 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines