मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने विरोध प्रदर्शन किया. दिल्ली पुलिस के इजाजत ना देने के बावजूद प्रदर्शन के दौरान हजारों लोग इकट्ठे हुए और जमकर बवाल मचा. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया और इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया. जंतर-मंतर के आसपास के इलाकों में सुरक्षा चाक-चौबंद की गई.
ये भी पढ़ें: Viral Video: अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
कई नेता हिरासत में
CJP प्रदर्शन के दौरान कई जगह पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प और पत्थरबाजी भी हुई. इस दौरान कछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए. पुलिस ने 2 हजार से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें पत्रकार, यूट्यूबर्स और कई बड़े नेता भी शामिल हैं. CJP फाउंडर अभिजीत दीपके, प्रवक्ता सौरभ दास, आशुतोष रांका, ध्रुव राठी, तुषार गांधी और ममता बनर्जी के बाद दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को भी हिरासत में ले लिया. अभिजीत दीपके को तो दिल्ली पुलिस ने प्लेन से ही हिरासत में ले लिया. उनके साथ सौरव दास और आशुतोष रांका को भी डिटेन किया गया है. इस दौरान अभिजीत दीपके के घर से बुरी खबर आई. जिस वक्त वो हिरासत में थे, उनकी दादी की मौत हो गई.
अजिंक्य शिंदे को मिली प्रदर्शन की जिम्मेदारी
अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिए जाने के बाद अजिंक्य शिंदे ने प्रदर्शन की कमान संभाली. दीपके ने हिरासत में लिए जाने से पहले ही एक वीडियो मैसेज रिकॉर्ड करके अजिंक्य को ये जिम्मेदारी सौपी थी, जिसे सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया गया है. दीपके ने कहा,’अगर आप ये वीडियो देख रहे हैं, तो इसका मतलब है कि मुझे, सौरव दास और आशुतोष रांका को गिरफ्तार कर लिया गया है.’ उन्होंने समर्थकों से शिंदे का साथ देने और उनकी गैरमौजूदगी में आंदोलन जारी रखने को कहा. अजिंक्य शिंदे CJP के संगठन प्रभारी हैं.
60 वकीलों को हिरासत में लिया
जंतर-मंतर के अलावा सुप्रीम कोर्ट परिसर के पास प्रदर्शन कर रहे करीब 60 वकीलों को भी दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया. इसके बाद CJI सूर्यकांत से इस मामले में दखल दिया. वकीलों को हिरासत में लिए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत से हस्तक्षेप करने की अपील की. CJI ने खुद आगे आकर अधिकारियों से बात की, जिसके बाद वकीलों को रिहा किया गया. एसोसिएशन के मुताबिक, हिरासत में लिए गए लोगों में सीनियर वकीलों के साथ महिला अधिवक्ता भी शामिल थीं.
ये भी पढ़ें : ‘देखो वो आ रहे है…’, हिरासत से पहले अभिजीत दीपके ने दिल्ली एयरपोर्ट पर प्लेन में बनाया VIDEO
संबंधित खबरें
दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
1 min agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
33 mins agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
1 hr ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
2 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
2 hrs agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
2 hrs ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
5 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
5 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
6 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines