हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'दिवाली तक कोई प्रोटेस्ट नहीं…..', CJP कार्यकर्ताओं को अभिजीत दीपके का संदेश

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) फाउंडर अभिजीत दीपके ने अपने समर्थकों के नाम एक संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि दिवाली तक किसी भी तरह का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा.

विज्ञापन
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने अपने समर्थकों के नाम एक संदेश दिया है. (Photo: PTI)

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) फाउंडर अभिजीत दीपके ने अपने समर्थकों के नाम एक संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि दिवाली तक किसी भी तरह की प्रदर्शन नहीं किया जाएगा. दीपके ने कहा कि सभी अपने करीबियों और परिवारवालों के साथ मिलकर त्योहारों का लुत्फ उठाएं. उन्होंने आगे कहा कि पिछले 10-12 दिनों में आंदोलन में शामिल हुए लोगों और उनके परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है. दीपके ने अपने साथी सौरव दास और आशुतोष रांका के बारे में बात करते हुए कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, CJP नहीं डरने वाली.

ये भी पढ़ें: अभिजीत दीपके से बार-बार क्यों साइन कराया जा रहा पीस बॉन्ड? जानिए क्या कहते है नियम

दीपके ने किसे कहा धन्यवाद?

वहीं, अभिजीत दीपके ने मंगलवार को दिल्ली में एक रामलीला के आयोजकों को मुफ्त प्रचार के लिए धन्यवाद दिया, जिन्होंने रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों के साथ 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला जलाने की घोषणा की है.
इसपर प्रतिक्रिया देते हुए दीपके ने कहा, ”मुफ्त प्रचार के लिए धन्यवाद.” जबकि CJP की कानूनी मामलों की प्रमुख रत्ना सिंह ने इसे तमाशा बताया.

विज्ञापन

क्या है मामला?

पीतमपुरा में वार्षिक रामलीला का आयोजन करने वाली केशव रामलीला समिति ने कहा है कि कॉकरोच का पुतला गंदगी का प्रतीक है, इसका मकसद स्वच्छ भारत और स्वच्छ दिल्ली अभियान के तहत साफ-सफाई को बढ़ावा देना है. समिति के अध्यक्ष और BJP विधायक अशोक गोयल ने कहा है कि ये फैसला राजनीतिक उद्देश्यों से प्रेरित नहीं है. उन्होंने कहा कि इसका मकसद बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने के साथ-साथ स्वच्छता के महत्व को उजागर करना है. वहीं, कॉकरोच का पुतला जलाने के प्रस्ताव पर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए गए हैं. कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि राजनीति को त्योहार के पारंपरिक महत्व के साथ मिलाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: तिरंगा मार्च के बाद अभिजीत दीपके गिरफ्तार, नेहा बोरा को दिल्ली पुलिस ने हिरासत से छोड़ा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola