टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) के 86वें दीक्षांत समारोह को लेकर आखिरी समय में बड़ा बदलाव किया गया है. 22 अगस्त को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में अब भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत मुख्य अतिथि नहीं होंगे. सीजेआई को समारोह के चीफ गेस्ट के तौर पर आमंत्रित किया गया था, लेकिन कई छात्रों के विरोध के बाद अब सूर्यकांत कार्यक्रम का हिस्सा नहीं होंगे. उनकी जगह टाटा मेमोरियल अस्पताल के निदेशक डॉ. सीएस प्रमेश मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे.
कार्यक्रम की बदली गई थी तारीख
आपको बता दें कि TISS का दीक्षांत समारोह पहले 2 अगस्त को आयोजित होना था, लेकिन कार्यक्रम के ठीक 48 घंटे पहले शेड्यूल बदल दिया गया. दीक्षांत समारोह टाले जाने के पीछे के प्रमुख कारण का खुलासा नहीं किया गया. अब संस्थान ने नए कार्यक्रम की तारीख तय कर दी है. जो शनिवार, 22 अगस्त को मुंबई के देवनार स्थित TISS के नौरोजी कैंपस में आयोजित किया जाएगा. नए कार्यक्रम में डॉ. सीएस प्रमेश को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है.
यह भी पढ़ें: आज 12 बजे लाइव आ रहा है EPFO! PF और पेंशन के हर सवाल का मिलेगा सीधा जवाब
विरोध की आशंका के बीच बदला कार्यक्रम?
परिसर से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, प्रशासन ने पहले निर्धारित कार्यक्रम को इसलिए स्थगित किया था क्योंकि समारोह के दौरान विरोध प्रदर्शन या किसी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा होने की आशंका थी. सूत्रों का दावा है कि CJI सूर्यकांत से जुड़ी एक टिप्पणी को लेकर देश के कई हिस्सों में छात्रों के बीच गुस्सा और हालिया छात्र प्रदर्शनों को देखते हुए प्रशासन सतर्क था. दरअसल, न्यायमूर्ति सूर्यकांत की कथित तौर पर बेरोजगार युवाओं की तुलना ‘कॉकरोच’ से करने वाली टिप्पणी को लेकर विवाद सामने आया था.
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
2 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
3 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
5 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
8 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
8 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
8 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
9 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
9 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines