चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत ने जजों के खिलाफ मिलने वाली शिकायतों के निपटारे की मौजूदा व्यवस्था का बचाव किया है. उन्होंने इस प्रक्रिया को ‘समयबद्ध और मजबूत’ करार दिया. हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि न्यायपालिका में सुधार की गुंजाइश हमेशा बनी रहनी चाहिए और कोई भी संस्थान स्थिर या जड़ नहीं हो सकता. सीजेआई सूर्यकांत ‘राम जेठमलानी मेमोरियल लेक्चर’ के दौरान बोल रहे थे. इस कार्यक्रम में वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी और हरीश साल्वे ने न्यायपालिका की जवाबदेही, पारदर्शिता और पूर्व जज यशवंत वर्मा कैश विवाद पर गंभीर सवाल उठाए थे.
‘हर स्तर पर मिलती हैं शिकायतें’
पारदर्शिता की मांग पर जवाब देते हुए सीजेआई ने सवालिया लहजे में कहा, “जजों को अपने करियर के हर पड़ाव पर शिकायतों का सामना करना पड़ता है. तो क्या हमें हर शिकायत को उठाकर वेबसाइट पर डाल देना चाहिए?” उन्होंने कहा कि शिकायतों से निपटने के लिए पहले से ही एक मजबूत आंतरिक व्यवस्था तय है. कुछ मुद्दे ऐसे भी होते हैं जिन पर सार्वजनिक मंचों से बात करना उचित नहीं होता.
साल्वे और जेठमलानी ने उठाए थे कड़े सवाल
कार्यक्रम में वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी ने न्यायपालिका पर घटते जनविश्वास का हवाला दिया और जजों के खिलाफ शिकायतों का एक सार्वजनिक डेटाबेस बनाने की वकालत की. साथ ही उन्होंने ‘फिक्सर वकीलों’ पर रोक लगाने की मांग की. वहीं, वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने कॉलेजियम व्यवस्था और राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग (NJAC) फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जहां जज ही जजों की नियुक्ति करते हैं. साल्वे ने न्याय व्यवस्था में बुनियादी स्तर से बड़े बदलाव (रीसेट) की जरूरत बताई.
भरोसा और जनसमर्थन अलग-अलग: CJI
इन दलीलों के जवाब में सीजेआई सूर्यकांत ने कॉलेजियम प्रणाली का बचाव किया और कहा कि कॉलेजियम और सरकार के बीच संवाद में कोई बड़ी बाधा नहीं है. उन्होंने कहा कि जनता का ‘विश्वास’ और ‘पॉपुलैरिटी’ दो अलग बातें हैं. अदालत का भरोसा केवल इस बात से नहीं बनता कि फैसला जनता की मर्जी के मुताबिक आया है, बल्कि तब बनता है जब केस हारने वाला भी यह मानकर जाए कि सुनवाई पूरी निष्पक्षता से हुई है.
‘100 रुपये के क्राइम में से सिर्फ 1 रुपया ही वसूल पाती हैं एजेंसियां’, CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी
संबंधित खबरें
UP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
36 mins agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
1 hr agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
2 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
3 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
3 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
3 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
4 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
5 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
5 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines