वकील की इस गलती पर भड़क गए सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, बोले- जाकर वेबसाइट चेक करो

CJI DY Chandrachud: सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ मंगलवार को सुनवाई के दौरान एक वकील पर भड़क गए। वे वकील की ओर से जस्टिस ऋषिकेश रॉय का गलत नाम लिए जाने से खफा थे।

Justice DY Chandrachud

Justice DY Chandrachud

CJI DY Chandrachud: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ अपने फैसलों के लिए चर्चित रहे हैं। सीजेआई की पहल पर सुप्रीम कोर्ट में न्याय की देवी की आंखों से पट्टी खोली गई। ये एक ऐतिहासिक कदम रहा। उनका कार्यकाल 10 नवंबर, 2024 को खत्म हो रहा है। उनके बाद न्यायमूर्ति संजीव खन्ना भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे। अपना कार्यकाल पूर्ण होने से पहले सीजेआई एक वकील पर भड़कते हुए नजर आए। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही के दौरान सीजेआई ने वकील से यहां तक कह दिया- जाकर वेबसाइट चेक करो। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन

जस्टिस ऋषिकेश रॉय को कह दिया ऋषिकेश मुखर्जी

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में किसी मामले को लेकर बहस चल रही थी। एक वकील ने बहस के दौरान सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस ऋषिकेश रॉय को ‘जस्टिस ऋषिकेश मुखर्जी’ कह दिया। एक मामले के बारे में बताते हुए वकील ने कहा- ”यह मामला न्यायमूर्ति ऋषिकेश मुखर्जी के समक्ष था।” जब सीजेआई चंद्रचूड़ ने ये सुना तो उन्होंने तुरंत वकील को टोका।

विज्ञापन

यह तो हद ही हो गई 

उन्होंने कहा कि एक वकील को जजों के नाम पता होने चाहिए। सीजेआई ने कहा- ”ऋषिकेश मुखर्जी या जस्टिस ऋषिकेश रॉय?” अगर आप रॉय को मुखर्जी बना देंगे तो, आपको अपने जजों के बारे में जानना ही होगा। यह तो हद ही हो गई। आप जाकर वेबसाइट चेक करें। बता दें कि ऋषिकेश मुखर्जी मशहूर फिल्म निर्माता रहे हैं। उन्होंने आनंद, गोलमाल, चुपके चुपके, गुड्डी, बावर्ची और अभिमान फिल्म से पहचान बनाई।

विज्ञापन

केरल हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रह चुके हैं ऋषिकेश रॉय 

वहीं जस्टिस ऋषिकेश रॉय सितंबर 2019 से सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में काम कर रहे हैं। वह इससे पहले केरल हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस और गुवाहाटी हाई कोर्ट में जज के रूप में कार्य कर चुके हैं। जज बनने से पहले वह खुद एक वरिष्ठ वकील के रूप में काम करते थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ