Video: वक्फ विधेयक पर JPC बैठक में भिड़े BJP-TMC सांसद, कल्याण बनर्जी कैसे हुए चोटिल? अब जेपीसी से भी सस्पेंड

JPC Meeting On Waqf Bill : वक्फ बिल को लेकर हुई जेपीसी की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। इस मीटिंग में बीजेपी और टीएमसी सांसद के बीच तीखी झड़प हुई। आरोप है कि दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ अभ्रद भाषा का इस्तेमाल किया।

Kalyan Banerjee

कल्याण बनर्जी हुए चोटिल।

JPC Meeting On Waqf Bill : वक्फ (संशोधन) विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की बैठक हुई, जिसमें भाजपा सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय और टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच तीखी झड़प हुई और तृणमूल कांग्रेस के नेता कल्याण बनर्जी चोटिल हो गए। इसे लेकर एक वीडियो भी सामने आया है। आइए जानते हैं कि कल्याण बनर्जी कैसे चोटिल हुए?

जेपीसी की बैठक में मंगलवार को वक्फ विधेयक पर चर्चा हो रही थी, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय और तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी के बीच बहसबाजी हो गई। इस पर कल्याण बनर्जी गुस्से में आ गए और उन्होंने टेबल पर पानी की कांच की बोतल को जोर से पटक दिया, जिससे उनके हाथ से खून निकलने लगा। इस पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 4 टांके लगाए।

हंगामे के बाद टीएमसी सांसद पर एक्शन

हंगामे की वजह से थोड़ी देर के लिए मीटिंग स्थगित कर दी गई। कल्याण बनर्जी इलाज कराने के बाद फिर जेपीसी की बैठक में पहुंचे, लेकिन उनके खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया। टीएमसी सांसद को जेपीसी से सस्पेंड कर दिया गया। विपक्ष का आरोप है कि भाजपा सांसद ने भी अभ्रद भाषा का प्रयोग किया था, लेकिन जेपीसी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

जानें क्या लगा आरोप?

जेपीसी की बैठक में कल्याण बनर्जी बार-बार उठकर बोल रहे थे। इस दौरान अभिजीत गंगोपाध्याय ने आपत्ति जताई तो कल्याण बनर्जी भड़क गए और उनके खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। टीएमसी सांसद ने मेज पर रखी कांच की बोतल को उठाया और फिर टेबल पर जोर से पटक दिया, जिससे वे जख्मी हो गए। उनकी दो उंगुलियों में चोट लगी है और चार टांके लगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ