हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CISF ने अगरतला हवाई अड्डे पर आठ संदिग्ध बांग्लादेशी को किया गिरफ्तार, सीमा पार कर त्रिपुरा में घुसे, फिर बंगाल जाने का था प्लान

पुलिस और दूसरी सुरक्षा बल इस बात की गहराई से जांच कर रहे हैं कि ये किस रास्ते से आए और इनके पीछे किसी मानव तस्करी या अवैध अप्रवासन रैकेट का हाथ है या नहीं.

विज्ञापन

अगरतला के महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डे और उसके आसपास सुरक्षा एजेंसियों ने खुफिया इनपुट के आधार पर की गई कार्रवाई में कुल 8 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है, जिन्हें अवैध घुसपैठ और अन्य राज्यों की यात्रा करने के प्रयास में हिरासत में लिया गया. खुफिया जानकारी के आधार पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए शुरुआती संदिग्धों को हवाई अड्डे के क्षेत्र से पकड़ा. पकड़े गए लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने हवाई अड्डा क्षेत्र के दूसरे जगहों से और संदिग्धों को पकड़ा.

अवैध रूप से सीमा पार कर त्रिपुरा में घुसे

ये सभी संदिग्ध पुरुष अवैध रूप से सीमा पार कर त्रिपुरा में घुसे थे और कोलकाता के रास्ते देश के दूसरे हिस्सों में जाने की फिराक में थे पुलिस और दूसरी सुरक्षा बल इस बात की गहराई से जांच कर रहे हैं कि ये किस रास्ते से आए और इनके पीछे किसी मानव तस्करी या अवैध अप्रवासन रैकेट का हाथ है या नहीं. न्यूज़ 24 को मिली जानकारी के मुताबिक प्रस्थान द्वार पर तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने दो महिला यात्रियों को देखा, जिनके बांग्लादेशी नागरिक होने का संदेह था. गेट पर मौजूद त्रिपुरा पुलिस आव्रजन कर्मियों ने हस्तक्षेप किया और उनके दस्तावेजों का सत्यापन किया.

यह भी पढ़ें: ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई है’, भारतीय बॉक्सर ने सुनाया पाकिस्तानी खिलाड़ी का किस्सा, पीएम मोदी की छूटी हंसी

विज्ञापन

एयर इंडिया एक्सप्रेस से जाने वाले थे कोलकाता

सत्यापन के दौरान, यह पाया गया कि दोनों यात्रियों ने पहले ही चेक-इन पूरा कर लिया था और बोर्डिंग गेट नंबर 4 और 5 के माध्यम से सिक्योरिटी होल्ड एरिया (एसएचए) में प्रवेश कर लिया था. बाद में उन्हें आगे के सत्यापन के लिए चेक-इन क्षेत्र में वापस लाया गया. सभी चार यात्री एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX-1966 से अगरतला से कोलकाता की यात्रा करने वाले थे. आगे के सत्यापन के दौरान, त्रिपुरा पुलिस के आव्रजन कर्मियों ने बांग्लादेशी नागरिक होने के संदेह में सभी चार यात्रियों को हिरासत में ले लिया. बाद में यात्रियों को एयरलाइन द्वारा उतार दिया गया और आगे के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए हवाईअड्डा पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया.

यह भी पढ़ें: राम मंदिर चंदा चोरी और FCRA बिल पर क्यों बोलीं सपा सांसद डिंपल यादव? सरकार पर साधा निशाना

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola