India China Relations: पश्चिमी लद्दाख में भारत और चीन के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच बीजिंग ने नया दावा किया है। चीन ने कहा है कि पश्चिमी लद्दाख में गलवान वैली सहित चार जगहों पर दोनों देशों के सैनिक पीछे हट गए हैं। दोनों देशों के बीच सीमा पर स्थिति सामान्य और नियंत्रण में है। चीन का यह बयान उस समय आया है जब विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा था कि चीन के साथ सीमा पर तनाव का मामला 75 फीसदी सुलझा लिया गया है।
ये भी पढ़ेंः 9/11 का आतंकी हमला अंतरिक्ष से कैसा दिखा? NASA ने बरसी पर शेयर की तस्वीर
चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि भारत और चीन ने मॉस्को में द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करने के लिए साथ काम करने पर सहमति जताई है। दरअसल 12 सितंबर को चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने रूस के सेंट पिट्सबर्ग में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकर अजीत डोवाल के साथ मुलाकात की थी, दोनों देशों ने हालिया बातचीत में सीमा के मुद्दे पर हुई प्रगति की समीक्षा की थी, साथ ही द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए साथ मिलकर काम करने पर सहमति जताई।
माओ निंग ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत और चीन की सेनाओं की चार क्षेत्रों से वापसी हुई है। दरअसल माओ से पूछा गया था कि क्या भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय संबंधों को फिर से बहाल करने के लिए कोई पहल हो रही है। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि भारत-चीन सीमा के पश्चिमी हिस्से से दोनों देशों की सेनाओं की गलवान घाटी सहित चार क्षेत्रों से वापसी हुई है।
ये भी पढ़ेंः ‘नमाज-अजान के दौरान दुर्गा पूजा न करें हिंदू’; बांग्लादेश की नई सरकार का फरमान
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता का यह बयान विदेश मंत्री एस. जयशंकर के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि चीन के साथ सीमा पर तनाव का मुद्दा लगभग 75 प्रतिशत सुलझा लिया गया है। हालांकि जयशंकर ने कहा कि बड़ा मुद्दा यह है कि सीमा पर सैनिकों की तैनाती बढ़ी है।
जिनेवा में एक थिंक टैंक के साथ बातचीत में एस. जयशंकर ने कहा कि गलवान घाटी में चीन और भारत की सेनाओं के बीच टकराव ने दोनों देशों के संबंधों को सीधे तौर पर प्रभावित किया। विदेश मंत्री ने जोर देकर कहा कि ऐसा नहीं हो सकता कि सीमा पर हिंसा होती रहे और कोई यह कहे कि बाकी के संबंध इससे परे हैं।
उन्होंने कहा कि भारत और चीन 2020 से ही सैन्य मुद्दे के समाधान के लिए बातचीत कर रहे हैं। इस मामले में हमने 75 फीसदी कामयाबी हासिल कर ली है।
संबंधित खबरें
UP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
1 hr agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
2 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
3 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
3 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
3 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
5 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
5 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
6 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines