प्राइवेट पार्ट में घाव, पेट में तेज दर्द...कर्नाटक के स्कूल में 8 साल की बच्ची से 3 युवकों ने किया गैंगरेप

Karnataka Girl Child Gang Rape: कर्नाटक में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म हुआ है। 3 युवकों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। बच्ची की हालत नाजुक है और वह अस्पताल में उपचाराधीन है। आइए जानते हैं कि बच्ची के साथ के साथ क्या हुआ?

Child Rape

मेडिकल रिपोर्ट से हुआ वारदात का खुलासा।

Karnataka 8 Year Old Girl Gangrape: कर्नाटक में गैंगरेप हुआ है। 8 साल की बच्ची को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे पेट में तेज दर्द उठा और प्राइवेट पार्ट से खून बहने लगा। मां ने देखा तो प्राइवेट पार्ट पर घाव था। वह उसे अस्पताल लेकर गई तो मेडिकल टेस्ट में मामले का खुलासा हुआ। घटना मांड्या जिले की है। बच्ची के साथ 3 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। मेडिकल में खुलासा होने के बाद जब मां ने बच्ची को बहलाया तो उसने घटना के बारे में बताया।

विज्ञापन

बच्ची के साथ हुई हरकत के बारे में जानकार माता-पिता मेडिकल रिपोर्ट लेकर मांड्या पुलिस स्टेशन गए और सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। बच्ची इस समय मांड्या जिले में ही आयुर्विज्ञान संस्थान (MIMS) अस्पताल में भर्ती है। एक टीम ने उसकी काउंसिलिंग करके बयान दर्ज किए और आगे की कार्रवाई शुरू की। मांड्या के पुलिस अधीक्षक (SP) मल्लिकार्जुन बालादंडी ने घटनाक्रम की पुष्टि की है।

विज्ञापन

चॉकलेट दिलाने के बाद ले गए थे स्कूल

SP मल्लिकार्जुन बालादंडी ने बताया कि बच्ची की तबीयत अभी ठीक है। उसकी काउंसिलिंग की गई है। बच्ची ने घटना के बारे में बताया है। 31 जनवरी को उसके साथ हरकत हुई। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। अभी तीनों आरोपी अज्ञात हैं। बच्ची ने बताया कि वह बच्चों के साथ घर के पास ग्राउंड में खेल रही थी कि 3 युवक आए और उसे बहलाकर अपने साथ ले गए। वे उसके चॉकलेट दिलाकर सरकारी स्कूल में ले गए। जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

पीड़िता उस स्कूल की छात्रा नहीं है, लेकिन क्योंकि शाम को स्कूल खाली था, इसलिए वहां बच्ची को ले जाकर मौके का फायदा उठाया। बच्ची ने स्कूल के बारे में बताया है। स्कूल में और उस तक जाने वाले रास्ते पर लगे CCTV कैमरे खंगाले जाएंगे, ताकि बच्ची को साथ ले जाने वाले युवकों की पहचान हो सके। बच्ची ने यह भी बताया कि लड़कों ने उसे धमकी भी दी थी।

विज्ञापन

SP मल्लिकार्जुन बालादंडी ने कहा कि माता-पिता की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है। मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। जल्दी ही आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी युवकों को कड़ी से कड़ी सजा देंगे, ताकि लोगों को इस घटनाक्रम से सबक मिले।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ