प्रभाकर मिश्रा, नई दिल्ली: जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ देश के अगले चीफ जस्टिस होंगे। वर्तमान सीजेआई यूयू ललित ने आज यानी मंगलवार को अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी है। जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ भारत 50वें मुख्य न्यायधीश होंगे।
बता दें कि कानून मंत्री किरन रिजिजू ने 7 अक्टूबर को CJI ललित को चिट्ठी लिखकर उनसे उनके उत्तराधिकारी का नाम बताने की अपील की थी। परंपरा है कि मौजूदा CJI अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश तभी करते हैं, जब उन्हें कानून मंत्रालय से ऐसा करने का आग्रह किया जाता है।
दरअसल, चीफ जस्टिस यूयू ललित इस साल 8 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। जस्टिस यूयू ललित केवल 74 दिनों तक इस पद पर रहेंगे। पूर्व सीजेआइ एनवी रमण का कार्यकाल पूरा होने के बाद जस्टिस ललित 26 अगस्त 2022 को देश के 49वें प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किए गए थे। उनका कार्यकाल केवल ढाई महीने का है जबिक इससे पूर्व प्रधान न्यायाधीशों का औसत कार्यकाल 1.5 साल का रहा है।
अभी पढ़ें – Bengal: TMC विधायक माणिक भट्टाचार्य को ED ने किया गिरफ्तार, बंगाल शिक्षा घोटाले में मिला लिंक
वहीं अगर जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ अगर सीजेआइ बन जाते हैं तो उनका कार्यकाल दो साल का होगा। वे 10 नवंबर 2024 को सेवानिवृत्ति होंगे। जानकारी के लिए बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के जज 65 वर्ष की आयु में और उच्च न्यायालय के न्यायाधीश 62 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होते हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
SIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
13 mins ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
2 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
3 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
5 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
7 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
9 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
10 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
10 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
11 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines