Bengal: TMC विधायक माणिक भट्टाचार्य को ED ने किया गिरफ्तार, बंगाल शिक्षा घोटाले में मिला लिंक

Manik Bhattacharya
विज्ञापन

Bengal Education Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल शिक्षा घोटाला मामले से कथित संबंध के आरोप में टीएमसी विधायक माणिक भट्टाचार्य को गिरफ्तार किया है। विधायक को जांच एजेंसी ने सोमवार को तलब किया था और घंटों पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

इससे पहले माणिक भट्टाचार्य पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष थे। ईडी के सूत्रों का दावा है कि भर्ती घोटाला उनके कार्यकाल के दौरान हुआ था।

रिपोर्ट में आया था माणिक भट्टाचार्य का नाम

कोलकाता हाई कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत एक रिपोर्ट में उनके नाम का उल्लेख किया गया था। अदालत के आदेश के बाद भट्टाचार्य को शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था।

विज्ञापन

रिटायर्ड जस्टिस रंजीत कुमार बाग के नेतृत्व में मामले की पहली स्वतंत्र जांच समिति की ओर से कोलकाता हाई कोर्ट में रिपोर्ट पेश की गई थी। इस समिति का गठन कोलकाता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में कथित शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के लिए किया था।

विज्ञापन

पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के बाद माणिक भट्टाचार्य को सबसे पहले ईडी ने तलब किया था। ईडी ने भट्टाचार्य के आवास पर की गई छापेमारी से कथित भर्ती घोटाले से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ