भानुप्रतापपुर/कांकेर: छत्तीसगढ़ के भानूप्रतापपुर में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां मूसलाधार बारिश के चलते एक घर की दीवार भरभराकर गिर गई जिसमें दबने से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बारिश का दौर लगातार जारी है और एसे में गांव तक पहुंच पाने में नाकाम जिला प्रशासन की टीम ने राज्य सरकार से हेलिकॉप्टर की मांग की है।
दरअसल, कांकेर जिले में पिछले 2 दिनों से भारी बारिश हो रही है। इससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। ऐसे में बीती रात बांदे थाना क्षेत्र अंतर्गत इरपानार के पास PV 110 गांव में एक मकान के गिर जाने से अंदर सो रहे 5 लोगों की दबकर जान चली गई है।
विधायक ने सरकार से मांगा हेलिकॉप्टर
घटना की देर से सुबह जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने बचाव की कवायद शुरू की, लेकिन बारिश की वजह से नदी के उफान पर होने से मौके तक पहुंच पाने में राहत कार्य कर पाना मुश्किल है। ऐसे में विधायक अनूप नाग ने सरकार से स्थल तक पहुंचने के लिए हेलिकॉप्टर की मांग की है।
बारिश बरपा रही कहर
बता दें कि छत्तीसगढ़ में बीते तीन-चार दिनों से बारिश बरपा रही है। बिलासपुर में बीते 4 दिन से हो रही लगातार बारिश से नदी-नालों का पानी अब निचली बस्तियों, मोहल्लों और वार्डों तक पहुंच गया है। घर, स्कूल और दुकान जलमग्न हो गए हैं। शहरी क्षेत्र में सिरगिट्टी, तिफरा, सकरी, घुरू, अमेरी, मन्नाडोल, डिपरापारा, कुंदरापारा, देवारपारा, यदुनंदन नगर, उसलापुर और सरकंडा में सबसे ज्यादा स्थिति खराब है।
इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र में पचपेड़ी, जोंधरा, मस्तूरी क्षेत्र में भी हालात बिगड़े हुए हैं. एसडीआरएफ की टीम तमाम प्रभावित क्षेत्रों में लोगों का रेस्क्यू कर रही है. जोन वार इसके लिए मुनादी कर अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
3 hrs agoLIVE: 'कनॉट प्लेस आओ या सीधे रामलीला मैदान में मिलो', राहुल गांधी की अपील
5 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
5 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
12 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
12 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
13 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
14 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
14 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
15 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines